गेहूं खरीदी के बाद भंडारण तक कमी आना सामान्‍य प्रक्रिया

Updated on 13-07-2026 01:10 PM
जिला उपार्जन समितियों को कारणों की पहचान करने के दिये निर्देश

भोपाल । रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के बाद खरीदे गये गेहूं में कमी की जानकारी सामने आने पर प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्‍ता संरक्षण मंत्री गोविन्‍द सिंह राजपूत द्वारा अपर मुख्‍य सचिव खाद्य श्रीमती रश्मि अरूण शमी को गेहूं की खरीदी में पाई गई कमी की गहन समीक्षा करने एवं कमी के कारणों की पहचनान कर संबंधित समितियों एवं परिवहनकर्ताओं से उसकी पूर्ति कराने के निर्देश दिये गये ।       
इन निर्देशों के अनुक्रम में अपर मुख्‍य सचिव खाद्य द्वारा सभी जिला कलेक्‍टरों को निर्देश दिये हैं कि कमी के संबंध में जिला उपार्जन समिति कारणों का पता लगाये एवं कमी की पूर्ति के लिए संबंधित समितियों अथवा परिवहनकर्ताओं से वसूली की कार्यवाही सुनिश्चित करे । 
समर्थन मूल्‍य पर गेहूं की खरीदी के दौरान तुलाई, परिवहन, भंडारण आदि के हैंडलिंग कार्य में उपार्जित किये गये गेहूं की मात्रा में  प्रति क्विंटल कुछ कमी आना एक सामान्‍य प्रक्रिया है । 
पिछले वर्षों में प्रति क्विंटल औसतन 176 ग्राम कमी देखने में आती थी । जबकि इस वर्ष गेहूं की खरीदी में 70 ग्राम  प्रति क्विंटल की कमी देखने में आई है जो पिछले वर्ष की तुलना में काफी कम है। यह भी गौरतलब है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष गेहूं की खरीदी लगभग 30 प्रतिशत अधिक होने के बाद भी प्रति क्विंटल गेहूं की खरीद में कमी की मात्रा काफी कम रही है ।  
यह उल्‍लेखनीय है कि प्रदेश में समर्थन मूल्‍य पर गेहूं खरीदी का कार्य पंजीकृत सहकारी समितियों के साथ-साथ पंजीकृत स्‍व-सहायता समूह के द्वारा नागरिक आपूर्ति निगम के माध्‍यम से होता है । गेहूं खरीदी का कार्य सीधे तौर पर नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा नहीं किया जाता है ।   
प्रदेश में समर्थन मूल्‍य पर गेहूं की खरीदी का समस्‍त कार्य जिला कलेक्‍टर की अध्‍यक्षता के गठित जिला स्‍तरीय उपार्जन समिति के माध्‍यम से किया जाता है। यह एक सामान्‍य प्रक्रिया है कि गेहूं की खरीद में पाई गई कमी की प्रतिपूर्ति जिला स्‍तरीय उपार्जन समिति द्वारा ही संबंधित समितियों/परिवहनकर्ताओं से वसूली कर की जाती है जिला स्‍तरीय समिति द्वारा यह सुनिश्‍चित किया जाता है कि जिले में उपार्जित गेहूं में शासन को किसी प्रकार की आर्थिक क्षति न होने पाये । 
अन्‍य जिलों की तरह सागर जिले में भी वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्‍य पर लगभग 49 हजार से अधिक किसानों से लगभग 36 लाख 20 हजार क्विंटल गेहूं की खरीदी की गई है । यद्यपि सागर जिले में पिछले वर्षों में औसतन रूप से प्रति क्विंटल 510 ग्राम गेहूं की कमी देखी गई है जबकि इस वर्ष 318 ग्राम प्रति क्विंटल कमी देखने में आई है । जो गतवर्ष की तुलना में लगभग 192 ग्राम प्रति क्विंटल कम रही है। वर्तमान में प्रदेश के सभी जिलों में जिला स्‍तरीय उपार्जन समिति द्वारा कमी की पहचान एवं सत्‍यापन की कार्यवाही की जा रही है तदोपरांत वास्‍तविक कमी से संभावित आर्थिक क्षति की वसूली सहकारी समितियों एवं स्‍व-सहायता समूहों तथा परिवहनकर्ताओं से की जायेगी ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 September 2026
भोपाल, भोपाल के करोंद में रविवार रात मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर सियासत गर्मा गई। उन्होंने मंच से कहा कि “करोंद चौराहे से मिसाइल…
 07 September 2026
भोपाल। फर्जी आईएएस बनकर लोगों से ठगी करने वाली तृप्ति सिंह के मामले में अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसके साथ वायरल वीडियो में खुद को आइएएस…
 07 September 2026
 भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में अपने चार दिवसीय वैश्विक निवेश एवं व्यापारिक दौरे के…
 07 September 2026
भोपाल : जीआइएस के दौरान शहर में लगाए गए फाउंटेन के कथित घोटाले की जांच में नगर निगम की कार्यप्रणाली पर अब नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने ही सवाल…
 07 September 2026
भोपाल। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर ठगी का मामला सामने आया है। नरसिंहगढ़ से इलाज कराने भोपाल आई 62 वर्षीय अशरफी बाई को…
 07 September 2026
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर भोपाल के बड़े तालाब की वास्तविक और कागजी सीमा का सच जानने के लिए रविवार को गौहर महल से सघन सर्वे की शुरुआत…
 07 September 2026
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लागू की जा रही ई-अटेंडेंस व्यवस्था ने अब एक बड़े विवाद का रूप ले लिया है। इस नई प्रणाली के खिलाफ प्रदेश भर…
 07 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे इंटर्न डॉक्टरों का सब्र अब जवाब दे गया है। सरकार के कोरे आश्वासनों से…
 07 September 2026
राजगढ़/भोपाल : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा कस्बे के बीच से गुजरी अजनार नदी बेहद प्रदूषित है। पिछले दिनों शहर के एक छात् सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू…
Advt.