अंधेरी रात, दो पुलिस अध‍िकारी और शहर में गश्‍ती... OTT पर हिंदी में देख‍िए दिल दहला देने वाली एक मलयालम फिल्‍म

Updated on 23-07-2025 01:49 PM
बीते कुछ साल में या ये कहें कि जबसे OTT का चलन बढ़ा है, मलयालम की थ्र‍िलर फिल्‍मों ने हर भारतीय दर्शक का दिल लूटा है। फिर चाहे मोहनलाल की 'दृश्‍यम' हो या विवेक गोपीनाथ की 'रेखाचित्रम' या फिर आसिफ अली की 'किष्किंधा कांडम', ये वो फिल्‍में हैं जिनकी कहानी के ट्व‍िस्‍ट्स ने दिमाग की नसें हिला दीं। यदि आप ऐसी ही एक रोमांचक फिल्‍म फिल्‍म देखना चाहते हैं तो एक नई क्राइम-ड्रामा 'रोंथ' आपकी नई पसंद बन सकती है। यह फिल्‍म ओटीटी पर हिंदी में भी रिलीज हुई है।

राइटर और डायरेक्‍टर शाही कबीर की यह फिल्‍म बीते महीने 13 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। करीब 5 करोड़ के बजट में बनी इस मलयालम फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर करीब 9 करोड़ रुपये का बिजनस किया। लेकिन सबसे बड़ी बात कि इसकी तारीफ खूब हुई। फिल्‍म में रोशन मैथ्यू और दिलीश पोथन लीड रोल में हैं। खास बात ये है कि दो पुलिस अफसरों की कहानी कहती इस फिल्‍म को लिखने और बनाने वाले शाही कबीर, फिल्‍मों में आने से पहले खुद भी पुलिस अध‍िकारी रहे हैं।

'रोंथ' की कहानी

'रोंथ' का मतलब है पेट्रोलिंग यानी गश्‍ती। यह एक ऐसी क्राइम थ्र‍िलर है, जिसकी कहानी एक रात की घटनाओं पर आधारित है। कहानी दो किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है। एक अनुभवी सब-इंस्पेक्टर है योहन्नान और उसके साथ है एक नया पुलिस अफसर दीनानाथ। सीनियर और जूनियर की यह जोड़ी रात में शहर में गश्त पर निकलती है। इस दौरान दोनों निजी समस्याओं, नैतिक दुविधाओं और बढ़ते तनाव से जूझते हैं। संकट और अराजकता की स्थ‍िति भी आती है, जिस कारण दोनों अधिकारियों के बीच मतभेद होते हैं। लेकिन इस लंबी रात में दोनों को एक-दूसरे का साथ देना है। इसलिए मतभेद के लिए कोई जगह नहीं है। दोनों को एक-दूसरे पर ही निर्भर रहना होगा।

पुलिस की जिम्‍मेदारी, चुनौतियों, और रिश्‍तों पर आधारित है फ‍िल्‍म

एक ही रात की घटनाओं पर आधारित यह फिल्म दो पुलिस अधिकारियों के सामने आने वाली चुनौतियों, पुलिसगीरी के नियमों और गलतियों से सबक, मेंटरशिप और एक सीनियर-जूनियर रिश्ते के बदलते स्वरूप की बानगी है। दिलीश पोथन और रोशन मैथ्यू की कमाल की एक्‍टिंग इसमें चार-चांद लगाती है।

शाही कबीर बोले- मैंने पुलिस में अपने दिनों से प्रेरणा लेकर बनाई है फिल्‍म

अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए शाही कबीर कहते हैं, 'रोंथ लिखते समय, मैंने एक पुलिस अधिकारी के रूप में अपने समय और ड्यूटी पर सहकर्मियों के साथ अपने संबंधों से प्रेरणा ली। यह एक ऐसी दुनिया है जिसमें मैं रहा हूं, और मुझे उम्मीद है कि इन किरदारों के जरिए से दर्शकों को पुलिस प्रणाली के मानवीय और एक अध‍िक सच्‍चाई वाले पक्ष की झलक मिलेगी।'

OTT पर कब और कहां देखें 'रोंथ' मूवी

'रोंथ' ओटीटी पर मंगलवार, 22 जुलाई को रिलीज हो चुकी है। इसे JioHotstar पर स्‍ट्रीम किया जा रहा है। इस OTT प्लेटफॉर्म पर यह फिल्‍म मलयालम के साथ ही हिंदी, तमिल, तेलुगू और कन्‍नड़, पांच भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
Advt.