भीख मांग रही नाबालिग से 4 महीने का बच्‍चा छीनकर भागे, 5 लाख में किया सौदा, कानपुर में दंपती अरेस्‍ट

Updated on 01-12-2025 02:30 PM
 कानपुर: कानपुर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। पनकी पंचमुखी हनुमान मंदिर से ऑटो सवार दंपती भिक्षा मांग रही रही 13 वर्षीय बच्ची से उसके चार माह के भाई को छीनकर भाग गए थे। बच्चा चोर दंपती ने उसका पांच लाख में सौदा कर दिया था। दंपती को रकम का कुछ हिस्सा भी मिल गया था। पुलिस ने बच्चा चोरी करने वाली महिला के पति और बच्चा खरीदने वाले दंपती को गिरफ्तार जेल भेजा है।

रावतपुर के थारू बस्ती निवासी सोनी और उसकी 13 वर्षीय बेटी पनकी मंदिर परिसर और आसपास के एरिया में भिक्षा मांगती हैं। पति विनोद फेरी लगाने का काम करता है। शुक्रवार शाम को उसकी नाबालिग बेटी अपने चार माह के भाई को गोद में लेकर भिक्षा मांग रही थी। तभी एक महिला ने उसे दुलराते हुए अपनी गोद में ले लिया। नाबालिग कुछ समझ पाती इससे पहले ही महिला बच्चे को लेकर सड़क पर खड़े ऑटो में बैठकर गंगागंज की तरफ भाग निकली।

दंपती के पास से 66 हजार रुपए मिले

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले जिसके आधार पर शास्त्री नगर स्थित एक मकान में दबिश दी। जहां आरोपी महिला तो नहीं मिली लेकिन यह स्पष्ट हो गया कि घटना के पीछे महिला का हाथ है। पुलिस ने महिला के मोबाइल को ट्रेस कर शास्त्रीनगर कच्ची बस्ती से गीता सिंह और उसके पति जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से मासूम बच्चे को भी सकुशल बरामद कर लिया। आरोपियों के पास से 66 हजार रुपए और बाइक बरामद हुई है। दंपती ने पुलिस को बताया कि मौजूदा समय में अम्बेडकरपुरम में किराए का कमरा लेकर रह रहे थे।

बच्चा खरीदने वाले दंपती गिरफ्तार

पुलिस की पूछताछ में दंपती ने बताया कि मां-बेटी की कई दिनों तक रेकी करने के बाद बच्चा चोरी किया था। चोरी किए गए बच्चे को सेन पश्चिम पारा के रहने वाले दंपती को सौंपना था। इसके लिए उन्होंने पैसे भी लिए हैं। पुलिस ने दंपती से बच्चा खरीदने वालों से संपर्क करने को कहा। पुलिस ने जाल बिछाकर बच्चा खरीदने वाले सचिन सक्सेना और उसकी पत्नी गरिमा को पनकी नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पनकी थाना प्रभारी के मुताबिक बच्चा चोरी करने वालों और खरीदने वाले दंपती को जेल भेजा गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
 09 March 2026
भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में खून के बदले खून की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने सबको झकझोर दिया है। ऊमरी थाना क्षेत्र के विलाव गांव में होली…
 09 March 2026
बेंगलुरु: कर्नाटक सीआईडी ने हाईकोर्ट से बेंगलुरु की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को कस्टडी में रखकर जांच करने की मांग की है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने महिला को अप्रैल 2025 में…
 09 March 2026
जयपुर: राजस्थान के लाखों बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के लिए सरकार ने खुशियों का पिटारा खोल दिया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली मासिक सहायता राशि में एक…
 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
Advt.