प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान, लड़की के शरीर पर नहीं थे कपडे़, गोरखपुर पुलिस हैरान

Updated on 28-10-2025 04:00 PM
 गोरखपुर: गोरखपुर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक प्रेमी युगल ने चलती ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मौके 
र पहुंची जीआरपी को लड़की की डेड बॉडी न्यूड हालत में मिली है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, वहीं घर वालों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच पर जुटी हुई है।

पिपराइच थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 के रहने वाले 21 वर्षीय विश्वकर्मा कुमार और इसी कस्बे की रहने वाले 18 वर्षीय एक युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों पिछले कुछ वर्षों से एक दूसरे को जानते थे। बेंगलुरु में रहकर पेंट पॉलिश का काम करने वाला विश्वकर्मा दीपावली पर अपने घर आया था। वहीं युवती कस्बे में ही स्थित एक कपड़े की दुकान पर काम करती थी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमवार की रात 9:30 बजे के आसपास दोनों पिपराइच रेलवे स्टेशन पर एक दूसरे से बातचीत करते देखे गए। इसी बीच अचानक ट्रेन आई और दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ा और ट्रेन के आगे कूद गए। जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। ड्राइवर की सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी ने शवों को कब्जे में लेकर स्थानीय थाना को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इसके बाद परिजनों को सूचित कर दिया गया।
सूचना मिलते ही परिजनों के होश फाख्ता हो गए, दोनों परिवारों में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि दोनों एक दूसरे को पिछले 1 साल से जान रहे थे, लड़की की मां का कहना है कि 6 माह पहले रेलवे स्टेशन के पास स्थित मंदिर में दोनों को एक दूसरे से बातचीत करते देखा तो सरेआम पिटाई कर दी थी। जिससे क्षुब्ध होकर दोनों ने उस वक्त भी आत्महत्या करने की कोशिश की थी, लेकिन आसपास के लोगों द्वारा समझने के बाद दोनों मान गए थे।बाद में आसपड़ोस के लोगों ने दोनों के परिजनों को सलाह दी थी कि उनका विवाह करा दिया जाए। लेकिन परिजन तैयार नहीं थे। वही लड़के की मां का कहना है कि मई 2026 में बेटे की शादी तय थी। बता दें कि पुलिस को लड़की की डेड बॉडी न्यूड हालत में मिली है, वही युवक के शरीर पर पीली शर्ट और जींस मौजूद थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

घटना के बारे में पिपराइच थाना अध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि दोनों की पहचान के बाद परिजनों को सूचित कर दिया गया था। दोनों ने आत्महत्या क्यों की इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं है। पूछताछ जारी है, जल्द ही सब कुछ पता चल जाएगा। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
 09 March 2026
भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में खून के बदले खून की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने सबको झकझोर दिया है। ऊमरी थाना क्षेत्र के विलाव गांव में होली…
 09 March 2026
बेंगलुरु: कर्नाटक सीआईडी ने हाईकोर्ट से बेंगलुरु की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को कस्टडी में रखकर जांच करने की मांग की है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने महिला को अप्रैल 2025 में…
 09 March 2026
जयपुर: राजस्थान के लाखों बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के लिए सरकार ने खुशियों का पिटारा खोल दिया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली मासिक सहायता राशि में एक…
 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
Advt.