'अमर' होने के लिए गर्लफ्रेंड के पीर‍ियड का खून जमा कर रहा अरबपति, क्‍या बना पाएगा दवाई? समझें प्‍लान

Updated on 21-09-2026 12:13 PM
वॉशिंगटन: ब्रायन जॉनसन की जिंदगी का ज्यादातर हिस्सा ऐसे कामों में गुजरता है, जो आमतौर पर लोगों को बहुत अजीब लग सकता है। वह सुबह 4 बजे उठकर 11 बजे तक खाना खा लेते हैं और फिर रात 8 बजे सोने चले जाते हैं। वह हर रोज कई तरह की करीब 100 गोलियां खाते हैं। साथ ही वह अपनी गर्लफ्रेंड के पीरियड्स का खून फ्रीजर में जमा कर रहे हैं। यह सब कोशिश या टोटके उम्र बढ़ने की रफ्तार धीमा करने के लिए है। उनका मकसद मौत को चकमा देना यानी अमर होना है।

अमेरिकी अरबपति टेक एंटरप्रेन्योर ब्रायन जॉनसन ने अपनी जिंदगी का मकसद मौत को मात देना बना लिया है। 48 साल के जॉनसन दुनिया में सबसे सेहतमंद बनने के लिए जुनूनी हैं और अपनी बायोलॉजिकल उम्र उलटते हुए हमेशा जिंदा रहने की 'अजीब' कोशिश में लगे हैं। जॉनसन अपने खान-पान को लेकर अनुशासित हैं। रोजाना दर्जनों सप्लीमेंट लेते हैं और हर मुमकिन बायोमार्कर को मापते हैं। वह खुद को सबसे ज्यादा बायोलॉजिकली मापा गया इंसान मानते हैं।

फ्रीजर में पीरियड्स का खून

ब्रायन के फ्रीजर में आइसक्रीम नहीं होती है बल्कि उनकी गर्लफ्रेंड का पीरियड्स का खून होता है। जॉनसन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी 30 साल की गर्लफ्रेंड केट टोलो की एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि केट के पीरियड्स का खून मेरे -80°C वाले फ्रीजर में है। यह पहली बार नहीं है, जब जॉनसन ने किसी करीबी के शरीर के फ्लूइड्स इकट्ठा किए हैं। कुछ साल पहले उन्होंने अपने ब्लड बॉय के प्लाज्मा का एक लीटर अपने शरीर में चढ़वाने के बारे में जानकारी दी थी।

जॉनसन आखिरकार फ्रीजर में रखे पीरियड्स के खून ( menstrual blood ) का क्या करने वाले हैं। जॉनसन ने एक्स पर बताया कि पीरियड्स का खून कीमती है और इसका पूरा इस्तेमाल नहीं होता। यह गर्भाशय को बिना किसी सर्जरी के देखने का एक तरीका है। टोलो और जॉनसन इस खून की जांच एंडोक्राइन सिस्टम पर असर डालने से माइक्रोप्लास्टिक्स तक के लिए करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे अच्छा लगता है कि केट मेरे साथ एक्सपेरिमेंट का हिस्सा हैं।

गर्लफ्रेंड भी दे रही है साथ

जॉनसन का कहना है कि उनकी गर्लफ्रेंड अपने पीरियड्स साइकल से जुड़े 14 मिलियन डेटा पॉइंट इकट्ठा कर रही हैं, जिसे वह महिलाओं की सेहत के लिए दुनिया का अपनी तरह का पहल प्रयास बताते हैं। इन सबकी निगरानी 12 लोगों की मेडिकल टीम कर रही है। जॉनसन का कहना है कि वह जल्द ही इस बारे में और जानकारी शेयर करेंगे।

टोलो और जॉनसन की इम्मॉर्टल्स नाम की एक कंपनी भी है, जो सप्लीमेंट्स बेचती है। यह कंपनी इसी तरह के उत्पाद बेचती है, जिनके बारे में दावा है कि वह उम्र लंबी करते हैं। जॉनसन का दावा है कि वह खुद पर लंबे लंबे प्रयोगों के बाद ये सप्लीमेंट बनाते हैं और ये काफी कारगर हैं।

एक्सपर्ट मानते है 'बेकार का जुनून'

ब्रायन जॉनसन की बढ़ती उम्र रोकने और मौत को टालने की कोशिश को कई एक्सपर्ट एकदम बकवास मानते हैं। फिजिसिस्ट जिम अल-खलीली का कहना है कि हमेशा जिंदा रहने की उनकी चाहत तमाम कोशिशों के बावजूद पूरा होना संभव नहीं है। इस कोशिश में वह सिर्फ अपना समय बर्बाद कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
बीजिंग/इस्लामाबाद/नई दिल्ली: भारत ने इस महीने चीन-पाकिस्तान की तरफ से 'पाकिस्तान-चीन सीमा संयुक्त आयोग' पैक्ट पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तान ने इसे एक 'महत्वपूर्ण उपलब्धि' बताया है और उसका…
 21 September 2026
काठमांडू: भारत की आयात पर सख्ती के चलते नेपाल को नुकसान उठाना पड़ा है। दिल्ली के सेफगार्ड ड्यूटी (सुरक्षा शुल्क) लगाने से पिछले वित्त वर्ष में नेपाल के स्टील निर्यात…
 21 September 2026
दुबई: भारत में आरक्षण को लेकर चल रहे विवाद और मेरिट की लड़ाई के बीच सोशल मीडिया पर एक बड़ी बहस छिड़ गई है। मशहूर इनवेस्टर अक्षत श्रीवास्तव ने देश…
 21 September 2026
इस्लामाबाद: लाल टोपी के नाम से कुख्यात पाकिस्तान के कथित विश्लेषक जैद हामिद ने आर्मी चीफ असीम मुनीर को यमन से दूर रहने के लिए कहा है। हामिद ने कहा…
 21 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में सियासी घमासान एक बार फिर तेज हो गया है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने जेल में बंद अपने सर्वोच्च लीडर इमरान खान के लिए सड़कों पर उतरने का…
 21 September 2026
काठमांडू/नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह की भारत को लेकर नीति क्या है और पुरानी सरकारों से इतर उनकी सरकार नई दिल्ली को लेकर क्या रखती है इसका पहली…
 21 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद और ठीक उसके बगल वाले शहर रावलपिंडी को पूरी तरह से किले में बदल दिया है। हजारों की संख्या में कंटेनर्स से राजधानी इस्लामाबाद आने…
 20 September 2026
ढाका: बंगाली समाज में कहावत है 'इलिश छाड़ा पूजा अधूरा' यानि हिलसा के बिना दुर्गा पूजा अधूरी है। लेकिन पिछले कुछ समय से दक्षिण एशियाई समुद्री व्यापार के गलियारों में…
 20 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की संसद में विपक्ष के चीफ व्हिप और नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के संयोजक नाहिद इस्लाम ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान को शेख हसीना वाले अंजाम की धमकी दी…
Advt.