ग्रीनलैंड में भूस्खलन से उठी 650 फीट ऊंची सुनामी, 9 दिन तक पृथ्वी पर लगे झटके, वैज्ञानिकों ने रहस्य का किया खुलासा

Updated on 14-09-2024 03:50 PM
वॉशिंगटन: पृथ्वी पर पिछले साल एक आश्चर्यजनक भूकंपीय घटना देखने को मिली थी। 9 दिनों तक इससे पृथ्वी हिली थी। अब एक शोधकर्ता ने बताया कि इसके पीछे ग्रीनलैंड फजॉर्ड में बर्फ पिघलने के कारण पैदा हुई सुनामी थी। साइंटिफिक जर्नल साइंस में हाल ही में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक सितंबर 2023 में दर्ज किए गए झटके ग्रीनलैंड के सुदूर पूर्व में डिक्सन फजॉर्ड में आगे और पीछे हिलती हुई विशाल लहरों से पैदा हुए थे। रिपोर्ट के लेखकों में से एक डेनमार्क और ग्रीनलैंड के भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के क्रिस्टियन स्वेनविग ने बताया, 'इस घटना के बारे में पूरी तरह से अनोखी बात यह है कि भूकंपीय संकेत कितनी देर रहे और उनकी फ्रीक्वेंसी कितनी स्थिर रही।'

उन्होंने कहा, 'अन्य भूस्खलन और सुनामी से भी भूकंपीय संकेत निकलते हैं। लेकिन केवल कुछ घंटों के लिए और बहुत ही स्थानीय स्तर पर। लेकिन इसे वैश्विक स्तर पर पूरे अंटार्कटिक तक देखा गया।' इस घटना ने शुरू में वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया। इसे अज्ञात भूकंपीय वस्तु कहा गया, जिसका स्रोत भूस्खलन माना जा रहा था। सितंबर 2023 में 882 मिलियन क्यूबिक फीट चट्टान और बर्फ टूटकर फ्योर्ड में गिर गई।

समुद्र में उठी 650 फीट की सुनामी


इतनी विशाल चट्टान के अचानक गिरने से भूस्खलन के कारण इसके केंद्र में 650 फीट ऊंची सुनामी पैदा हो गई। यहां से लगभग 65 किमी दूर 10-12 फीट की ऊंचाई वाली सुनामी की लहरों ने एला द्वीप पर एक रिसर्च बेस को तबाह कर दिया।

वैज्ञानिक रह गए हैरान


रिपोर्ट के मुताबिक वैज्ञानिकों का एक समूह इस आश्चर्यजनक सिग्नल को लेकर ऑनलाइन बात कर रहे थे। टीम ने एक मॉडल बनाया जिसमें दिखाया गया कि नौ दिनों तक लहर कैसे आगे पीछे होती रही। हिक्स ने कहा, 'हमने इतने लंबे समय के लिए पानी का इतने बड़े पैमाने पर बहाव कभी नहीं देखा।' रिपोर्ट के मुताबिक चट्टान का गिरना पहाड़ के बेस पर ग्लेशियर के पतले होने के कारण हुआ। जलवायु परिवर्तन के कारण यह प्रक्रिया और भी तेज हो गए है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.