भोपाल में 99 लाख का स्कॉलरशिप घोटाला, 118 छात्रों के नाम पर खुले फर्जी बैंक खाते, आरोपियों से पूछताछ करेगी CBI

Updated on 14-07-2026 11:48 AM

भोपाल। भोपाल में निजी कालेज द्वारा 118 एमबीए विद्यार्थियों के नाम पर फर्जी खाते खोलकर छात्रवृत्ति के 99 लाख रुपये निकालने के मामले में पिछले माह एफआईआर दर्ज करने के बाद सीबीआइ भोपाल ने जांच प्रारंभ कर दी है। जांच एजेंसी द्वारा आरोपितों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।

बैंक और कॉलेज के जिम्मेदार बनाए गए आरोपित

इसमें यूको बैंक हबीबगंज शाखा की तत्कालीन वरिष्ठ प्रबंधक प्रेमा वर्मा और कालेज के अधिकारी-कर्मचारियों को आरोपित बनाया गया है। यूको बैंक भोपाल के डीजीएम/जोनल हेड लोकेश कुमार द्वारा मार्च में की गई शिकायत की जांच के बाद सीबीआइ ने प्रकरण कायम किया है।

छात्रों की सहमति के बिना खोले गए 118 खाते

जांच में पता चला कि एक जनवरी 2020 से 31 अक्टूबर 2021 के दौरान, यूको बैंक की हबीबगंज शाखा में एकेडमी आफ मैनेजमेंट, भोपाल के एमबीए छात्रों की जानकारी और सहमति के बिना उनके नाम पर 118 बचत खाते खोले गए। इसके बाद, सरकार से मिली स्कालरशिप की राशि इन खातों में जमा कराई गई, जिसे आरोपितों ने हड़प लिया।

फर्जी दस्तावेज और जाली हस्ताक्षर का खेल

जांच में कालेज से जुड़े विनय मल्होत्रा, आदित्य मल्होत्रा, मनोज जैन, राम सिंह वर्मा व विनेश मेश्राम की शुरुआती भूमिका सामने आई है। सीबीआइ ने प्रेमा वर्मा के साथ इन सभी को आरोपित बनाया है।

इन्होंने खाते खुलवाने और उनमें अपने मोबाइल लिंक कराने, एटीएम कार्ड लेने और धोखाधड़ी से राशि निकालने का काम किया। खाता खुलवाने में फर्जी दस्तावेज और जाली हस्ताक्षरों का उपयोग किया था। बैंक ने अनिवार्य केवायसी सत्यापन नहीं कराया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 September 2026
भोपाल, भोपाल के करोंद में रविवार रात मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर सियासत गर्मा गई। उन्होंने मंच से कहा कि “करोंद चौराहे से मिसाइल…
 07 September 2026
भोपाल। फर्जी आईएएस बनकर लोगों से ठगी करने वाली तृप्ति सिंह के मामले में अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसके साथ वायरल वीडियो में खुद को आइएएस…
 07 September 2026
 भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में अपने चार दिवसीय वैश्विक निवेश एवं व्यापारिक दौरे के…
 07 September 2026
भोपाल : जीआइएस के दौरान शहर में लगाए गए फाउंटेन के कथित घोटाले की जांच में नगर निगम की कार्यप्रणाली पर अब नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने ही सवाल…
 07 September 2026
भोपाल। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर ठगी का मामला सामने आया है। नरसिंहगढ़ से इलाज कराने भोपाल आई 62 वर्षीय अशरफी बाई को…
 07 September 2026
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर भोपाल के बड़े तालाब की वास्तविक और कागजी सीमा का सच जानने के लिए रविवार को गौहर महल से सघन सर्वे की शुरुआत…
 07 September 2026
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लागू की जा रही ई-अटेंडेंस व्यवस्था ने अब एक बड़े विवाद का रूप ले लिया है। इस नई प्रणाली के खिलाफ प्रदेश भर…
 07 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे इंटर्न डॉक्टरों का सब्र अब जवाब दे गया है। सरकार के कोरे आश्वासनों से…
 07 September 2026
राजगढ़/भोपाल : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा कस्बे के बीच से गुजरी अजनार नदी बेहद प्रदूषित है। पिछले दिनों शहर के एक छात् सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू…
Advt.