एमपी में 308 प्रजातियों के 96,495 पक्षियों की पुष्टि, संकटग्रस्त पक्षियों का सुरक्षित बसेरा

Updated on 28-02-2026 01:05 PM
भोपाल। प्रदेश में कुल 308 पक्षियों की प्रजातियों की 96 हजार 495 की संख्या दर्ज की गई। सर्वेक्षण में 24 दुर्लभ, संकटग्रस्त एवं लुप्तप्राय (आरईटी) प्रजातियों को देखा गया, जिनमें इंडियन स्कीमर, सारस क्रेन, व्हाइट-रम्प्ड वल्चर, रेड-हेडेड वल्चर, पेंटेड स्टार्क तथा ब्लैक-हेडेड आइबिस जैसी प्रजातियां शामिल हैं। साथ ही प्रवासीय पक्षियों की भी कई प्रजातियां रिपोर्ट में सम्मिलित की गई हैं।मप्र राज्य जैव विविधता बोर्ड द्वारा प्रदेश में एशियन वाटरबर्ड सेंसस-2026 के अंतर्गत की गई पक्षी गणना की राज्य स्तरीय रिपोर्ट का विमोचन शुक्रवार को वन बल प्रमुख वीएन अंबाडे ने किया।

412 चेकलिस्टों का विस्तृत अध्ययन

राज्य स्तरीय रिपोर्ट में पांच से 15 फरवरी तक हुए वार्षिक चंबल पक्षी सर्वेक्षण को भी सम्मिलित किया गया है, जिसमें चंबल क्षेत्र में कुल 141 पक्षी प्रजातियां देखी गई हैं। एशियन वाटरबर्ड सेंसस-2026 अंतर्गत पक्षी गणना तीन से आठ जनवरी में प्रदेश में आयोजित की गई थी। राज्य स्तरीय रिपोर्ट के अनुसार राज्य के 45 जिलों के कुल 360 स्थलों में पक्षी सर्वेक्षण का कार्य किया गया, जिसके अंतर्गत सूचीबद्ध 412 चेकलिस्टों का विस्तृत अध्ययन किया गया।

मुख्यमंत्री ने वन विभाग के विजन डॉक्यूमेंट का किया विमोचन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन विभाग द्वारा प्रकाशित विजन 2047- रीइमैजिनिंग फॉरेस्ट रिसोर्सेज फॉर ए क्लाइमेट रेसिलिएंट फ्यूचर पुस्तक का मुख्यमंत्री निवास में विमोचन किया। विजन@2047 राज्य में जैव विविधता समृद्ध, सामुदायिक सहभागिता आधारित वन प्रबंधन की दीर्घकालिक रूपरेखा प्रस्तुत करता है।

प्रमुख सचिव वन संदीप यादव ने बताया कि वन विभाग का यह दृष्टि पत्र भारत के पर्यावरणीय तथा विकास लक्ष्यों में निर्णायक योगदान देगा। इसके अलावा वन बल प्रमुख वीएन अंबाडे ने शुक्रवार को वन भवन मुख्यालय में वन विभाग विधिक प्रकोष्ठ का शुभारंभ किया। विधिक प्रकोष्ठ वन विभाग मध्यप्रदेश की केंद्रीय संस्थागत इकाई के रूप में कार्य करेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 February 2026
महान अभिनेता धर्मेंद्र का नवंबर 2025 में निधन हो गया। पिछले रविवार को लंदन में आयोजित 79वें बाफ्टा पुरस्कारों के 'स्मृति समारोह' में उन्हें सम्मानित किया गया। इस साल मरणोपरांत…
 26 February 2026
उत्तर प्रदेश के एक गुरुकुल स्कूल के छात्रों ने राजपाल यादव से निराशा जताई थी, जिसके बाद एक्टर ने जवाब दिया है। छात्रों ने उनके जेल में रहने के दौरान…
 26 February 2026
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का सुपरस्टार पवन सिंह के साथ उतार-चढ़ाव भरा रिश्ता रहा था। वो अक्सर अपने जीवन और करियर पर उस दौर के प्रभाव के बारे में खुलकर…
 26 February 2026
विपुल अमृतलाल शाह के बैनर तले बनी 'द केरल स्‍टोरी 2' की रिलीज पर असमंजस की स्‍थ‍िति बनी हुई है। केरल राज्य को 'बदनाम करने' के आरोपों में घ‍िरी इस…
 26 February 2026
नई दिल्ली: सलमान अली आगा को पिछले साल पाकिस्तान का नियमित टी20 कप्तान बनाया था। सिर्फ चार मैचों के बाद ही मोहम्मद रिजवान से कप्तानी छीन ली गई थी। रिजवान के…
 26 February 2026
नई दिल्ली: सेमीफाइनल की राह को लेकर अगर-मगर के भंवर में फंसी टीम इंडिया को जिंबाब्वे के खिलाफ एक बड़ी जीत हासिल करनी होगी। हालांकि, इतने से भी बात नहीं बनेगी,…
 26 February 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान एक पाकिस्तानी शो पर आकर टिप्पणी करते रहते हैं। मोहम्मद आमिर ने अब उस शो पर…
 26 February 2026
नई दिल्ली: लियोनेल मेसी... यह एक ऐसा नाम है जिससे शायद दुनिया में हर कोई वाकिफ होगा। जो फुटबॉल देखता भी नहीं है और खेल के किसी खिलाड़ी को जानता नहीं…
 26 February 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आने वाले तीन दिनों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। इसके बाद तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा। न्यूनतम तापमान अगले सात दिनों तक लगभग स्थिर रहेगा। बीते 24…
Advt.