7 पूर्व हाईकोर्ट जजों ने राष्ट्रपति मुर्मू को पत्र लिखा:कहा- हमें भरोसा है पार्लियामेंट हंग होने पर हॉर्स ट्रेडिंग नहीं होने देंगी

Updated on 04-06-2024 12:32 PM

देश के सात पूर्व जजों ने सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को खुली चिट्‌ठी लिखी। पूर्व जजों ने उनसे अपील की कि अगर 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों में पार्लियामेंट हंग होती है, तो लोकतांत्रिक नियमों का पालन कराएं और चुनावों से पहले का जो भी गठबंधन चुनाव में सबसे बड़ा रहा हो, उसे सरकार बनाने का निमंत्रण दें, ताकि हॉर्स ट्रेडिंग रोकी जा सके।

पूर्व जजों ने चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और चीफ इलेक्शन कमिश्नर से अपील की कि अगर मौजूदा सत्ताधारी पार्टी चुनाव हार जाती है तो वे सत्ता का आसान हस्तांतरण करके संविधान को बरकरार रखें। इन पूर्व जजों ने कहा कि वे चिंतित हैं कि अगर मौजूदा सत्ताधारी पार्टी चुनाव हार जाती है तो सत्ता का ट्रांसफर सरल नहीं होगा और संवैधानिक संकट पैदा होगा।

मद्रास हाईकोर्ट के 6 पूर्व जजों और पटना हाईकोर्ट की एक पूर्व जज ने लिखा पत्र

इस पत्र को मद्रास हाईकोर्ट के 6 पूर्व जजों- जीएम अकबर अली, अरुणा जगदीशन, डी हरिपरंथमन, पीआर शिवकुमार, सीटी सेल्वम, एस विमला और एक पटना हाईकोर्ट की पूर्व जज अंजना प्रकाश ने लिखा है।

पूर्व सिविल सर्वेन्ट्स के कॉन्स्टिट्यूशनल कंडक्ट ग्रुप (CCG) के 25 मई को दिए गए बयान पर सहमति जताते हुए पूर्व जजों ने कहा कि हम भी मानते हैं कि पार्लियामेंट हंग होने की दिशा में पूरी जिम्मेदारी राष्ट्रपति के कंधों पर आ जाएगी।

हमें यकीन है कि वे तय की गई संवैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए उस चुनाव पूर्व गठबंधन को सरकार बनाने का आमंत्रण देंगी, जिसे सबसे ज्यादा सीटें मिली हैं। हमें यकीन है कि वे हॉर्स ट्रेडिंग की संभावना को रोकेंगीं।

पूर्व जज बोले- हम संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध
पूर्व जजों ने कहा कि हम किसी पार्टी से नहीं जुड़े हैं, लेकिन संविधान में निहित मूल्यों और चुनावी लोकतंत्र के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध हैं। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर फिलहाल जो भी हो रहा है, उसके चलते हम आक्रोश महसूस कर रहे हैं और इसलिए यह पत्र लिख रहे हैं।

पत्र में पूर्व जजों ने लिखा कि बीते कुछ हफ्तों में हुई कुछ चीजों ने एक ही कहानी पेश की है- जिसका अंत हिंसा के साथ हो सकता है। ये वाजिब चिंता बड़ी संख्या में लोगों के मन में है। कई सामाजिक और मानवाधिकार संस्थाएं भी यह चिंता जता चुकी हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
 09 March 2026
भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में खून के बदले खून की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने सबको झकझोर दिया है। ऊमरी थाना क्षेत्र के विलाव गांव में होली…
 09 March 2026
बेंगलुरु: कर्नाटक सीआईडी ने हाईकोर्ट से बेंगलुरु की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को कस्टडी में रखकर जांच करने की मांग की है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने महिला को अप्रैल 2025 में…
 09 March 2026
जयपुर: राजस्थान के लाखों बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के लिए सरकार ने खुशियों का पिटारा खोल दिया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली मासिक सहायता राशि में एक…
 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
Advt.