MP के पांच शहरों में नालों, नदियों पर अतिक्रमण, 539 प्रकरण आए सामने, भोपाल के 16 गांवों में हुआ 126 अनधिकृत विकास

Updated on 22-02-2026 02:23 PM
भोपाल। मध्य प्रदेश में शहरी विकास योजना के अभाव में पांच शहरों के नालों, नदियों के खुले स्थान पर अतिक्रमण तो हुआ ही, शहर से लगे गांवों में भी अनधिकृत विकास हुआ। नालों पर अतिक्रमण व अवैध निर्माण के ऐसे 539 प्रकरण सामने आए हैं।
भोपाल के 16 गांवों में 126 अनधिकृत विकास के प्रकरण दर्ज किए गए। आवासीय भूमि में अनधिकृत विकास की शिकायतें और प्रकरण बढ़े, लेकिन इनके विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

कैग रिपोर्ट में सवाल उठाते हुए आपत्ति जताई गई

इसके अलावा नगर निगमों ने आंतरिक विकास कार्य पूरा हुए बिना कॉलोनी के बंधक रखे भूखंडों को अनियमित रूप से निर्मुक्त कर दिया। भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (कैग) ने संचालक नगर तथा ग्राम निवेश संचालनालय (टीएंडसीपी) की अप्रैल, 2018 से मार्च, 2023 के बीच की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आपत्ति जताई है।

अर्थदंड लगाना था, लेकिन नहीं लगाया गया

कैग ने जांच में पाया कि नगर निगमों ने धूसर जल निस्सारण प्रबंधन योजना प्राप्त किए बिना अवासीय परिसरों, अस्पतालों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों और शैक्षणिक संस्थानों को अनियमित रूप से भवन निर्माण की अनुज्ञाएं जारी कर दीं।
इनमें 40 आवेदकों पर 22.45 लाख रुपये का अर्थदंड लगाना था, लेकिन नहीं लगाया गया। भोपाल, जबलपुर और इंदौर नगर निगम में भूस्वामियों-बिल्डरों ने पर्यावरण अनापत्ति, ईआइए प्रस्तुत नहीं किया।

अनधिकृत विकास का पता लगाने को अपना तंत्र नहीं था

कैग की रिपोर्ट के अनुसार नगर निगम के अधिकारियों ने कॉलोनी विकास अनुज्ञा, भवन अनुज्ञा जारी करने के बाद भवनों के विकास कार्यकलापों, निर्माण कार्यों की निगरानी नहीं की। वर्ष 2018 एवं 2021 के बीच 33,016 भवन अनुज्ञाएं जारी की गईं, लेकिन संबंधित भवन स्वामियों द्वारा पूर्णता प्रमाण-पत्र प्राप्त नहीं किया गया।
नगर निगमों के पास अधिभोग प्रमाणपत्रों (ओसी) की लंबित स्थिति और इनके लंबित रहने के कारणों की निगरानी के लिए एकीकृत आइटी एप्लिकेशन नहीं था। अनधिकृत विकास का पता लगाने के लिए विभाग के पास अपना तंत्र नहीं था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
Advt.