5 कारण क्यों सुपर-4 में टीम इंडिया को पाकिस्तान से सचेत रहने की जरूरत, पहले भी मिल चुका है जख्म

Updated on 20-09-2025 01:00 PM
एशिया कप 2025 के अपने पहले सुपर-4 मुकाबले में टीम इंडिया का सामना पाकिस्तान से होगा। 14 सितंबर को जब ग्रुप राउंड में दोनों टीमों भिड़ी थीं तो काफी बवाल हुआ था। भारतीय टीम ने मैच को एकतरफा अपने नाम तो किया लेकिन फिर पाकिस्तानी टीम ने खूब ड्रामे किए। अब एक बार फिर दोनों टीमें भिड़ने के लिए तैयार हैं। 21 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर यह मुकाबला खेला जाएगा। हम आपको बताते हैं कि क्यों भारतीय टीम को पाकिस्तान से सचेत रहना चाहिए।

सबसे अनप्रेडिक्टेबल टीम है पाकिस्तान

पाकिस्तान को सबसे अनप्रेडिक्टेबल टीम कहा जाता है। मैच जीत के बिल्कुल करीब आकर मैच हार जाती है तो कई बार हार के मुंह से जीत हासिल कर लेती है। यह वजह है कि खराब फॉर्म के बाद भी पाकिस्तान काफी खतरनाक है।

एक खराब मैच हो सकता है

जब कोई टीम लंबे समय से अच्छा कर रही हो तो एक खराब मैच होता ही है। ऐसा ही कुछ 2023 विश्व कप के फाइनल में देखने को मिला था। भारतीय टी20 टीम काफी समय से लगातार अच्छा कर रही है। ऐसे में पाकिस्तान वाला मुकाबला ही खराब हो गया तो दिग्गत हो जाएगी। भारत पिछले 7 मैच में पाकिस्तान से एक भी नहीं हारा है।

दुबई में खेलने का अनुभव

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को दुबई में खेलने का काफी अनुभव है। विश्व कप इतिहास में भारत को पाकिस्तान से एक ही बार हार मिली है, वो भी दुबई के मैदान पर ही। इस मैदान पर पाकिस्तान ने 35 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। अन्य कोई टीम 15 से ज्यादा नहीं खेल पाई है।

बदले की आग में जल रहा पाकिस्तान

पाकिस्तान को भारतीय टीम ने ग्रुप राउंड के मुकाबले में खूब बेइज्जत किया। टॉस के समय हाथ नहीं मिला, फिर एकतरफा हरा दिया, मैच के बाद भी हाथ नहीं मिलाया। इसके बाद पाकिस्तान ने रेफरी को हटाने की मांग की। वो भी नहीं मानी गई। आईसीसी भी पीसीबी पर एक्शन की तैयारी में है। ऐसे में पाकिस्तान की टीम बदले की आग में जल रही होगी।

2022 में जीता था पाकिस्तान

एशिया कप 2022 टी20 फॉर्मेट में यूएई में ही खेला गया था। भारत ने ग्रुप राउंड का मुकाबला जीता था। लेकिन सुपर-4 में पाकिस्तान ने बाजी मार ली थी। वह मैच भी इसी मैदान पर हुआ था। भारतीय टीम कभी नहीं चाहेगी कि पाकिस्तान वह कारनामा दोहरा दे।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
 27 April 2026
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
 27 April 2026
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
 27 April 2026
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
Advt.