38 साल की आम्रपाली दुबे जल्द बनना चाहती हैं मां, निरहुआ संग अफेयर की चर्चा के बीच बताया कौन पसंद करेगा दूल्हा!

Updated on 21-08-2025 01:28 PM
भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने खुलासा किया है कि वो अब जल्द ही अपना घर बसाना चाहती हैं। उन्होंने शादी करने और मां बनने को लेकर अपनी इच्छा जाहिर की है। हालिया इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वो 'वेडिंग फीवर' फील करती हैं और अब उस शख्स से शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं, जिसे उनकी फैमिली अप्रूव करेगी।

आम्रपाली दुबे 38 साल की हैं। वो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की नंबर वन एक्ट्रेसेस में से एक हैं। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के कारण अक्सर ही चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव हैं और टॉप स्टार्स के साथ रील्स भी शेयर करती रहती हैं।

निरहुआ से अफेयर की होती है चर्चा

आम्रपाली का नाम अपने से 8 साल बड़े एक्टर दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के साथ जुड़ता रहता है। उनकी शादी मंशा यादव से हो चुकी है और तीन बच्चे भी हैं। उनके और आम्रपाली के कथित अफेयर के कयास खूब लगाए जाते हैं।

आम्रपाली पर चढ़ा शादी का बुखार

आम्रपाली दुबे ने हाल ही में 'बतकुचन' यूट्यूब चैनल पर इंटरव्यू दिया। उन्होंने कहा कि इन दिनों उनके ऊपर शादी का बुखार चढ़ा हुआ है। वो 'वेडिंग फीवर' फील करती हैं और शादी के लिए तैयार हैं, जिसे उनकी फैमिली पसंद करेगी। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि वो इसलिए शादी नहीं करना चाहती हैं कि उन्हें पति चाहिए, बल्कि वो मां बनना चाहती हैं। अगर वो फैमिली फंक्शन में कजिन भाई बहनों को अपने छोटे बच्चों के साथ देखती हैं तो नैचुरली बच्चों के प्रति आकर्षित हो जाती हैं।

आम्रपाली और निरहुआ की फिल्में

इस बयान के साथ ही आम्रपाली और निरहुआ के रिलेशनशिप को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। कई लोग उनकी फ्यूचर प्लानिंग और उनके रिश्ते को लेकर सवाल उठा रहे हैं। बता दें कि दोनों ने 'निरहुआ हिंदुस्तानी', 'निरहुआ रिक्शावाला', 'राजा बाबू', 'बॉर्डर' और 'लल्लू की लैला' जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। उनकी फिल्मों के गाने भी खूब ट्रेंड होते हैं और यूट्यूब पर मिलियन व्यूज मिलते हैं।

आम्रपाली और निरहुआ की सीक्रेट वेडिंग?

कुछ लोगों ने ये भी कहा था कि दोनों ने सीक्रेट शादी कर ली है। पर आम्रपाली की बहन आंचल ने यूट्यूब शो 'द एड शो' में इंटरव्यू के दौरान इन अफवाहों पर विराम लगा दिया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
Advt.