इजराइल के म्यूजियम में 3500 साल पुराना बर्तन टूटा:4 साल के बच्चे ने गिराया, पिता बोले- वह देखना चाहता था उसमें क्या है

Updated on 29-08-2024 04:51 PM

इजराइल के म्यूजियम में शुक्रवार (23 अगस्त) को चार साल के एक बच्चे की गलती से 3500 साल पुराना बर्तन टूट गया। घटना इजराइल के हाइफा यूनिवर्सिटी में स्थित हेक्ट म्यूजियम की है।

BBC के मुताबिक, एलेक्स अपने चार साल के बेटे के साथ म्यूजियम घूमने आए थे। यहां उनके बेटे ने एक एंटीक बर्तन को गलती से गिरा दिया। इससे वह बर्तन टूट गया।

एलेक्स ने कहा,“मेरा बेटा यह देखना चाहता था कि बर्तन के अंदर क्या है। इसलिए उसने बर्तन को खींचने की कोशिश की, जिससे वह गिर गया। इसके बाद मैंने वहां सिक्योरिटी अधिकारी को इस बारे में बताया।”

कांस्य युग का था बर्तन
म्यूजियम के स्टॉफ ने बताया कि यह बर्तन कांस्य युग का है। यानी कि राजा सोलोमन के दौर से भी पहले का है। माना जाता है कि यह लगभग 2200 से 1500 ईसा पूर्व के बीच बना होगा। इसकी विशेषताएं प्राचीन कनान से जुड़ी वस्तुओं से मेल खाती हैं। इस इलाके पर वर्तमान में इजराइल और फिलिस्तीन के हिस्से शामिल हैं।

स्टाफ ने बताया कि ऐसा अनुमान लगाया जाता है कि बर्तन का इस्तेमाल शराब और जैतून का तेल ले जाने के लिए किया जाता होगा। उसने कहा कि अक्सर खुदाई के दौरान मिलने वाले बर्तन टूटे हुए या अधूरे होते हैं। यह बर्तन सही सलामत मिला था, इसलिए बहुत कीमती था।

इसे म्यूजियम के मेन गेट के पास ही रखा गया था। हालांकि इस बर्तन को फिर से ठीक कर लिया जाएगा, मगर यह पहले जैसा नहीं हो पाएगा।

हेक्ट म्यूजियम में कलाकृतियां बिना कांच रखे जाती हैं
हेक्ट म्यूजियम में सभी पुरातात्विक वस्तुओं के आगे कांच नहीं रखा जाता है। म्यूजियम की जनरल डायरेक्टर डॉ. इनबल रिवलिन ने बताया कि इसके फाउंडर डॉ. रूबेन हेक्ट ने यह चलन शुरू किया था। उनका मानना था कि इससे लोग ऐतिहासिक वस्तुओं को करीब से महसूस कर सकते हैं।

डॉ. रिवलिन ने कहा कि कई बार वस्तुओं को जानबूझकर नुकसान पहुंचाया जाता है। ऐसे मामलों में कार्यवाही की जाती है। हालांकि, इस मामले में ऐसा नहीं था। उन्होंने बताया कि बच्चे और उसके परिवार को दोबारा म्यूजियम घूमने के लिए बुलाया गया है।

कई म्यूजियम में ऐसी घटनाएं हो चुकी है
दुनिया भर के कई म्यूजियम्स में ऐसी घटनाएं हो चुकी है। न्यूयॉर्क शहर के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में 2010 में एक महिला पिकासो की पेंटिंग से टकरा गई थी। ऐसे ही एक अन्य मामले में, शंघाई म्यूजियम ऑफ ग्लास में 2016 में एक बच्चे ने एक स्टेच्यू को खींच कर गिरा दिया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.