भारत में बहुत सारी फिल्में बनती हैं। हर इंडस्ट्री में हर जॉनर की मूवीज रिलीज होती हैं। कुछ चलती हैं और कुछ पिट जाती हैं। सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर जैसे शब्द तो आम हो चुके हैं। बावजूद इसके कोई भी इस वक्त सिल्वर जुबली या फिर गोल्डन जुबली सेलिब्रेट नहीं कर पाता। क्योंकि महीनेभर के अंदर ही फिल्में थिएटर्स से उतर जाती हैं। मगर हम आपको आज एक ऐसी मूवी बताने जा रहे हैं, जो सिनेमाघरों में एक साल से ज्यादा समय तक चली थी। उसने बजट से 107 गुना कमाई भी की थी।ये फिल्म साल 2006 में आई थी, जिसके राइटर और डायरेक्टर थे योगराज भट्ट। इन्होंने बनाई थी रोमांटिक-ड्रामा फिल्म 'मुंगारू माले', जिसने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ नोट छापे थे। इसमें गणेश और पूजा गांधी ने अहम भूमिका निभाई थी। साथ ही अनंत नाग भी नजर आए थे। 70 लाख रुपये के बजट में बनी 'मुंगारू माले' एक स्लीपर हिट बनी और अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कन्नड़ फिल्म भी।गोल्डन जुबली थी ये फिल्म
'मुंगारू माले' मल्टीप्लेक्स में एक साल से ज्यादा समय तक रही थी। PVR बेंगलुरु में इस मूवी ने 460 दिनों तक राज किया था। और दुनियाभर में 50 करोड़ रुपये पार करने वाली पहली कन्नड़ फिल्म बन गई थी और टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन इसका 75 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था।फिल्म के प्रोड्यूसर पर पड़ी थी आईटी रेड
फिल्म के रिलीज होते ही पूजा और गणेश दोनों रातों-रात सुपरस्टार बन गए थे। इन्होंने आगे भी खूब काम किया और कई हिट फिल्में दीं थीं। और कन्नड़ सिनेमा के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले एक्टर्स बन गए थे। हालांकि इस फिल्म के प्रोड्यूसर ई कृष्णा के घर पर इनकम टैक्स का छापा पड़ गया था। विभाग का दावा था कि फिल्म ने नेट ₹ 67.50 करोड़ ही कमाए हैं। इसलिए इस पर टैक्स भरना होगा। इसके लिए प्रोड्यूसर पर छापा मारा गया था। 'मुंगारू माले' के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड एक दशक के ज्यादा समय तक बरकरार रहा था। मगर जब यश की KGF चैप्टर 1 रिलीज हुई तो उसने ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।