वायु शक्ति में दम दिखाएंगे 148 लड़ाकू विमान पहली बार राफेल भी लेंगे हिस्सा

Updated on 03-03-2022 08:48 PM

नई दिल्ली भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के कुल 148 विमान 7 मार्च को जैसलमेर के पोखरण रेंज में होने वाले अभ्यास वायु शक्ति में अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को ये जानकारी दी। राफेल विमान पहली बार इस अभ्यास में भाग लेंगे। आईएएफ अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे। गौरतलब है कि भारतीय वायुसेना अपनी तैयारियों को प्रदर्शित करने के लिए हर तीन साल में पोकरण रेंज मेंवायुशक्तिनाम से युद्धाभ्यास करती है। पिछली बार यह युद्धाभ्यास वर्ष 2019 में हुआ था।

अधिकारी ने बताया कि इस साल के युद्धाभ्यास में वायुसेना के जो 148 विमान हिस्सा लेंगे उनमें 109 लड़ाकू विमान हैं। उन्होंने बताया कि जगुआर लड़ाकू विमान, सुखोई-30 लड़ाकू विमान, मिग-29 लड़ाकू विमान, तेजस लड़ाकू विमान और अन्य विमानवायुशक्ति युद्धाभ्यास-2022’’ में अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। अधिकारी ने कहा कि 24 हेलीकॉप्टर, सात परिवहन विमान और चार दूर से चलने वाले विमान भी 7 मार्च को अभ्यास में हिस्सा लेंगे।

आईएएफ के लड़ाकू जेट जैसे जगुआर, सुखोई -30, मिग -29, तेजस, राफेल और मिराज -2000 शामिल होंगे। अधिकारी ने बताया कि युद्धाभ्यास के दौरान आकाश मिसाइल प्रणाली और स्पाइडर मिसाइल प्रणाली की क्षमता का भी प्रदर्शन होगा। उन्होंने बताया कि परिवहन विमान सी-17 और सी-130जे भी इस अभ्यास का हिस्सा होंगे। अधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम की शुरुआत 17 जगुआर विमानों से होगी जो "75 फॉर्मेशन" में उड़ान भरेंगे। यह तीन जेट विमानों - राफेल, तेजस और सुखोई -30 के साथ "ट्रांसफार्मर एरोबैटिक डिस्प्ले" आयोजित करेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 May 2025
26/11 मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्ता तहव्वुर राणा को शुक्रवार को NIA रिमांड से पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। NIA की विशेष अदालत ने तहव्वुर को 6…
 10 May 2025
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में पाकिस्तान की ओर से की गई हमले की कोशिश को भारतीय एयर डिफेंस ने नाकाम कर दिया। बीती रात करीब 1:30 बजे चिंतपूर्णी के…
 10 May 2025
विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार शाम 5.30 बजे पाकिस्तान के साथ तनाव पर लगातार तीसरे दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग…
 10 May 2025
6-7 मई की रात भारत ने पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर चलाया। इसके तहत पाकिस्तान पर मिसाइलें दागी गईं। इसकी जानकारी 7 मई को सुबह 10 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के…
 10 May 2025
पाकिस्तान से तनाव के बीच केंद्र सरकार ने सेना को टेरिटोरियल आर्मी (प्रादेशिक सेना) को सक्रिय करने का आदेश दिया है। थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी टेरिटोरियल आर्मी रूल्स…
 10 May 2025
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने धर्म पूछकर 26 टूरिस्ट की हत्या कर दी थी। महिलाओं और बच्चों के सामने पुरूषों को सिर और सीने में गोली…
 10 May 2025
भारत-पाकिस्तान तनाव के बाद 9 राज्यों के 32 एयरपोर्ट्स को 15 मई तक बंद किया गया है। ये एयरपोर्ट्स जिन राज्यों में हैं उनमें- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान,…
 09 May 2025
भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) संजीव खन्ना ने जस्टिस यशवंत वर्मा कैश रिकवरी केस की जांच रिपोर्ट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपी। इस केस के जांच…
 09 May 2025
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विदेश मंत्रालय की शुक्रवार शाम 5.30 बजे प्रेस कांफ्रेंस हो सकती है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह…
Advt.