मणिपुर में अंतिम चरण में सुबह 9 बजे तक 11.40 फीसदी वोटिंग

Updated on 05-03-2022 07:27 PM

इम्फाल मणिपुर विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण का मतदान शनिवार को शुरू हो गया है। सुबह सात बजे से मणिपुर के 6 जिलों की 22 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक 11.40 फीसदी मतदान हो गया है। आज जिन 22 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है।

 उनमें लिलोंग, थौबल, वांगखेम, हीरोक, वांगजिंग तेंथा, खंगाबो, वाबगई, काकचिंग, हियांग्लाम, सुगनू, जिरीबाम, चंदेल (एसटी), तेंगनौपाल (एसटी), फुंग्यार (एसटी), उखरुल (एसटी) चिंगाई (एसटी), करोंग (एसटी), माओ (एसटी), तदुबी (एसटी), तमी (एसटी), तामेंगलोंग (एसटी), और नुंगबा (एसटी) सीटें शामिल हैं। मणिपुर विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में आज सुबह 9 बजे तक 11.40 फीसदी मतदान हुआ है।

  भाजपा नेता थोकचोम राधेश्याम सिंह ने मणिपुर विधानसभा चुनाव में जनता से मतदान की अपील की। साथ ही उन्होंने भाजपा की जीत का दावा किया मणिपुर में दूसरे चरण के मतदान के दौरान थौबल जिले के हीरोक हाई स्कूल में मतदाता वोट डालने पहुंचे।

इस दौरान मतदान केंद्रों पर वोट डालने पहुंचे मतदाताओं की लंबी कतार देखने को मिली। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता ओकराम इबोबी सिंह ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि हम इस बार थौबल में 10 में 9 सीट जीत रहे हैं और हम मणिपुर में पूर्ण बहुमत से जीतने वाले हैं। मतदान के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता ओकराम इबोबी सिंह ने थौबल के एक मतदान केंद्र में अपना वोट डाला।

 दूसरे चरण के चुनाव के लिए 1,247 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस चरण में कुल लगभग 8.38 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके अलावा इस चरण में दो महिलाओं सहित 92 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनके चुनावी भाग्य का फैसला दूसरे चरण के मतदाता तय करेंगे। वहीं, जो मतदाता कोविड पाजिटिव हैं या उनमें कोरोना के लक्षण हैं, उन्हें अंतिम घंटे में दोपहर 3 बजे से शाम 4 बजे के बीच मतदान करने की अनुमति दी जाएगी।

मणिपुर विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे। मणिपुर में होने वाले दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार 3 मार्च को ही थम गया था। मणिपुर सरकार का कार्यकाल 20 मार्च 2017 को शुरू हुआ था और 19 मार्च 2022 को सरकार का कार्यकाल पूरा हो रहा है। मणिपुर में कुल साठ विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें से 38 विधानसभा क्षेत्रों में 28 फरवरी को पहले चरण में मतदान हुआ था।

चुनाव आयोग के अनुसार, 28 फरवरी को मणिपुर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में राज्य में औसतन 78.30 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार भाजपा राज्य की 60 विधानसभा सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ रही है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने छह राजनीतिक दलों का गठबंधन बनाया है और इसका नाम प्रगतिशील धर्मनिरपेक्ष गठबंधन रखा है। प्रगतिशील धर्मनिरपेक्ष गठबंधन में कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), फारवर्ड ब्लाक, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) और जनता दल (सेक्युलर) शामिल हैं।

2017 के मणिपुर विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 28 सीटों पर जीत हासिल की थी। राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनने के बाद भी कांग्रेस को सत्ता से दूर रहना पड़ा। वहीं भाजपा को 2017 में 21 सीटों पर जीत मिली थी। नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) और नागा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) को चार-चार सीटें मिलीं, जबकि लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने केवल एक सीट हासिल की। बीजेपी को 36.28 फीसदी वोट मिले, जबकि कांग्रेस को 35.11 फीसदी वोट मिला था।

हालांकि बाद में बीजेपी ने बीरेन सिंह के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए एनपीपी, एनपीएफ और लोजपा के साथ गठबंधन किया था। इस चरण में थोउबल, चंदेल, उखरूल, सेनापति, तामेंगलोंग और जिरिबाम जिलों की 22 सीटों के लिए मतदान हो रहे हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश अग्रवाल ने कहा था कि 1,247 मतदान केन्द्रों में मतदान कराने के लिए सभी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इन चरण में 92 उम्मीदवारों की राजनीतिक तकदीर का फैसला होगा। इनमें भाजपा के 12,कांग्रेस के 18, नेशनल पीपुल्स पार्टी के 11, जनता दल यूनाइटेड और नगा पीपुल्स फ्रंट के दस -दस उम्मीदवार शामिल हैं। मतदान शाम चार बजे तक चलेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 May 2025
26/11 मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्ता तहव्वुर राणा को शुक्रवार को NIA रिमांड से पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। NIA की विशेष अदालत ने तहव्वुर को 6…
 10 May 2025
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में पाकिस्तान की ओर से की गई हमले की कोशिश को भारतीय एयर डिफेंस ने नाकाम कर दिया। बीती रात करीब 1:30 बजे चिंतपूर्णी के…
 10 May 2025
विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार शाम 5.30 बजे पाकिस्तान के साथ तनाव पर लगातार तीसरे दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग…
 10 May 2025
6-7 मई की रात भारत ने पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर चलाया। इसके तहत पाकिस्तान पर मिसाइलें दागी गईं। इसकी जानकारी 7 मई को सुबह 10 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के…
 10 May 2025
पाकिस्तान से तनाव के बीच केंद्र सरकार ने सेना को टेरिटोरियल आर्मी (प्रादेशिक सेना) को सक्रिय करने का आदेश दिया है। थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी टेरिटोरियल आर्मी रूल्स…
 10 May 2025
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने धर्म पूछकर 26 टूरिस्ट की हत्या कर दी थी। महिलाओं और बच्चों के सामने पुरूषों को सिर और सीने में गोली…
 10 May 2025
भारत-पाकिस्तान तनाव के बाद 9 राज्यों के 32 एयरपोर्ट्स को 15 मई तक बंद किया गया है। ये एयरपोर्ट्स जिन राज्यों में हैं उनमें- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान,…
 09 May 2025
भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) संजीव खन्ना ने जस्टिस यशवंत वर्मा कैश रिकवरी केस की जांच रिपोर्ट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपी। इस केस के जांच…
 09 May 2025
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विदेश मंत्रालय की शुक्रवार शाम 5.30 बजे प्रेस कांफ्रेंस हो सकती है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह…
Advt.