भ्रामक हैं ऐसे दावे
खाद्य नियामक ने कहा, ‘इस तरह के दावे भ्रामक हैं, खासकर उन स्थितियों में जहां फलों के रस का मुख्य घटक पानी है और प्राथमिक घटक यानी जिसके लिए दावा किया गया है, केवल सीमित कॉन्सेंट्रेशन में मौजूद है। वहीं फलों के रस को पानी और फलों के कॉन्सेंट्रेट्स का उपयोग करके पुनर्गठित किया जाता है...।’एफबीओ को खाद्य सुरक्षा और मानक (खाद्य उत्पाद मानक और खाद्य योजक) विनियमन, 2011 के नियमों के तहत फलों के जूस के मानकों का अनुपालन करने के लिए कहा गया है।



