भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. तीसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जिससे कीवी गेंदबाज विकेट को तरसते रहे. स्टंप्स तक भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 486 रन बनाकर 118 रन की बढ़त हासिल कर ली है. केएल राहुल ने 136 रन की दमदार पारी खेली. वहीं, देवदत्त पडिक्कल 80 रन बनाकर आउट हुए. ये दोनों बल्लेबाज दूसरे दिन नाबाद लौटे थे. इसके बाद कप्तान शुभमन गिल और ऋषभ पंत के बीच 100 रन की साझेदारी हुई. पंत 55 रन बनाकर नाबाद हैं. हालांकि, शानदार बल्लेबाजी कर

रहे गिल दिन के आखिरी ओवर में सिर्फ दो रन से शतक चूक गए. उन्हें 98 के निजी स्कोर पर जेकब डफी ने बोल्ड कर दिया. अब चौथे दिन टीम की कोशिश बड़ी बढ़त हासिल करने की होगी, ताकि न्यूजीलैंड को दबाव में लाया जा सके. दूसरी ओर मेजबान टीम जल्द विकेट लेकर मैच में वापसी करना चाहेगी. फिलहाल भारतीय टीम के पास मुकाबले को अपने पक्ष में करने का अच्छा मौका है. इससे पहले भारत ने न्यूजीलैंड की पहली पारी 368 रन पर ढेर कर दिया था.