युजवेंद्र चहल धनश्री वर्मा तलाक: क्‍या एलि‍मनी की रकम पर लगता है टैक्‍स, गुजारा-भत्ता कैसे तय होता है?

Updated on 20-03-2025 02:39 PM
नई दिल्‍ली: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा के तलाक की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ गई है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने बांद्रा फैमिली कोर्ट को निर्देश दिया है कि 20 मार्च तक यानी आज उनके तलाक को अंतिम रूप दे दिया जाए। कोर्ट ने आपसी सहमति और जून 2022 से उनके अलग रहने के कारण अनिवार्य छह महीने की कूलिंग-ऑफ अवधि को माफ कर दिया है। समझौते के तहत चहल धनश्री वर्मा को 4.75 करोड़ रुपये की एलीमनी (तलाक के बाद दी जाने वाली राशि) देंगे। उन्होंने पहले ही 2.37 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए हैं। बाकी रकम तलाक के बाद दी जाएगी। इस मामले ने भारत में एलि‍मनी कानूनों पर फिर से ध्यान खींचा है, खासकर कामकाजी महिलाओं के लिए।

भारत में एलि‍मनी कैसे तय होती है?

यह एक बड़ा सवाल है। एलि‍मनी को गुजारा भत्ता भी कहते हैं। यह एक कानूनी जिम्मेदारी है। इसके तहत तलाक या अलगाव के बाद पति या पत्नी को दूसरे को वित्तीय सहायता देनी होती है। पहले यह माना जाता था कि यह उन पत्नियों के लिए है जिन्होंने शादी और परिवार के लिए अपनी वित्तीय स्वतंत्रता का त्याग किया। लेकिन, अब ज्‍यादा महिलाएं काम कर रही हैं। ऐसे में इसकी भूमिका बदल रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.