
उसका कहना है कि दोनों मिलकर मेरे खिलाफ झूठे प्रकरण दर्ज करा रहे हैं। इससे उनकी मां परेशान है। इसी तरह पारस मीणा ने भी एक वीडियो इंटरनेट मीडिया के माध्यम व्हाट्सएप पर जारी किया और उसने अवतार सिंह राजपूत पर आरोप लगाते हुए कहा कि अवतार सिंह मेरे खिलाफ और भाई राहुल के खिलाफ साजिश करता है।
इनका कहना है
मॉस्किटो लिक्विड पीने वाले दोनों एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करते हैं। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक के बयान दर्ज कर लिए है, जबकि दूसरे के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रघुनाथ सिंह, थाना प्रभारी शाहपुरा