और घट सकती है आपकी लोन की किस्त, आरबीआई गवर्नर ने दिया है संकेत

Updated on 16-07-2025 01:32 PM
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा है कि अगर महंगाई और विकास दर दोनों में गिरावट जारी रहती है, तो केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में कटौती करने पर विचार कर सकता है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि महंगाई पूरे साल के अनुमान 3.7 प्रतिशत से भी नीचे जा सकती है। आरबीआई की मॉनीटरी पॉलिसी कमेटी ने लगातार तीन बार रेपो रेट में कटौती की थी। एमपीसी की अगली द्विमासिक बैठक अगस्त में होनी है।

मल्होत्रा ने CNBC TV18 को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि मौद्रिक नीति समिति (MPC) का तटस्थ रुख परिस्थितियों के अनुसार प्रतिक्रिया करने की गुंजाइश देता है। उन्होंने कहा कि अगर महंगाई और विकास दर दोनों नीचे आते हैं, तो यह नीतिगत ब्याज दर में कटौती को सही ठहरा सकता है। लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि आंकड़े कैसे आते हैं। हम अभी भी अपने अनुमानों को अपडेट करने की प्रक्रिया में हैं। गवर्नर की यह टिप्पणी खुदरा महंगाई के आंकड़ों के आने के एक दिन बाद आई है।

महंगाई का अनुमान

जून में खुदरा महंगाई 2.1% रही, जबकि अप्रैल से जून के बीच यह औसतन 2.7% रही, जबकि RBI का अनुमान 2.9% था। उम्मीद है कि जुलाई में महंगाई 2% से भी नीचे गिर जाएगी। बाजार के पूर्वानुमान बताते हैं कि पूरे साल के लिए महंगाई 3% के करीब रह सकती है। मल्होत्रा ने कहा कि महंगाई और विकास दर दोनों ही नीतिगत फैसलों पर असर डालते हैं। उन्होंने कहा, "हमारी पहली प्राथमिकता कीमतों को स्थिर रखना है, लेकिन हम विकास को भी ध्यान में रखते हैं।"
गवर्नर ने कहा कि हम महंगाई की संरचना, गति, आधार प्रभाव और सिर्फ हेडलाइन नंबर पर ही ध्यान नहीं देते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि भविष्य में महंगाई कैसी रहने की उम्मीद है। वास्तविक ब्याज दर पर उन्होंने कहा कि RBI वर्तमान और अनुमानित दोनों तरह की महंगाई पर विचार करता है। उन्होंने कहा, "वास्तविक दर एक मार्गदर्शक है, न कि एक सटीक संख्या।" उन्होंने कहा कि RBI का अनुमान है कि भारत की तटस्थ वास्तविक दर 1.4 प्रतिशत और 1.9 प्रतिशत के बीच है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
 29 April 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
 29 April 2026
 देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
 29 April 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…
 28 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट का असर भारत में सिर्फ कच्चे तेल या गैस तक सीमित नहीं है। खाड़ी देशों से आने वाली खाद यानी उर्वरक पर भी इसका असर दिखाई…
Advt.