दिल्ली में मकान का सपना होगा पूरा, रेलवे बेच रही है जमीन, लेना चाहेंगे?

Updated on 30-09-2024 12:21 PM
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली (NCT) में हर कोई अपना मकान बनाना या खरीदना चाहते हैं। लेकिन यहां अब रेसिडेंसयल न्यू प्रोजेक्ट (Residential Project in Delhi) आ ही नहीं रहे हैं। इसकी वजह यह है कि दिल्ली में खाली जमीन बहुत कम बची है। लेकिन आप चाहें तो दिल्ली के पंजाबी बाग में आपके मकान का सपना पूरा हो सकता है। इस इलाके में 46 हजार वर्गमीटर से भी ज्यादा जमीन रेलवे 99 साल की लीज पर बेचने वाली है। इस जमीन का उपयोग रेसिडेंसियल उद्देश्य के लिए होगा।

जमीन किसकी है?


हम जिस जमीन की बात कर रहे हैं, उसका मालिकाना हक रेलवे का है। यह जमीन उत्तर रेलवे में दिल्ली डिवीजन के पंजाबी बाग (पश्चिम) में शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन के पास है। इस जमीन का अनुमानित क्षेत्रफल 46,313.39 वर्गमीटर (4.63 हैक्टेयर) है। इसी जमीन के लिए रेल मंत्रालय के संगठन रेलवे लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (RLDA) ने बोली मंगाई है। इस जमीन को फिलहाल 99 साल के लीज पर दिया जाएगा।

क्या है जमीन का दाम


आरएलडीए से मिली जानकारी के अनुसार इस जमीन का रिजर्व प्राइस 1,100 करोड़ रुपये रखा गया है। मतलब कि जमीन लेने वालों को कम से कम इतनी की तो बोली लगानी ही होगी। इसके ऊपर तो बोली लगाने वालों पर निर्भर करेगा कि कितना दाम लगाया जाता है। इस जमीन पर अधिकतम स्वीकार्य फ्लोर एरिया रेशियो (एफएआर) 200 है।

कैसे लगेगी बोली


रेलवे की इस जमीन को लेने के इच्छुक व्यक्ति या फर्म को इलेक्ट्रॉनिक तरीके से बिडिंग करनी होगी। रेलवे ने ई-बिड करने की अंतिम तिथि 22.11.2024 तय की है। उस दिन दोपहर बाद 15:00 तक बोली लगाई जा सकेगी।

जमीन की चौहद्दी जान लीजिए


रेलवे की यह महीन एनएच 9 यानी रोहतक रोड से लगती है। इस जमीन के दक्षिण में ओल्ड रोहतक रोड है। जमीन के उत्तर में शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन है। इसके पूर्व में रेलवे की ही खाली जमीन है। जमीन की पश्चिम दिशा में भी रेलवे की ही खाली जमीन है जो पार्किंग क्षेत्र से घिरा हुआ है।

कनेक्टिविटी कैसी है


यह साइट ओल्ड रोहतक रोड (NH 9) से बेहतरीन कनेक्टिविटी प्रदान करती है। इस प्रमुख राजमार्ग के साथ जमीन का शानदार फ्रंट मिलेगा। इसके अतिरिक्त, यह जमीन दिल्ली के रिंग रोड या महात्मा गांधी रोड के बिल्कुल पास है। इस साइट के आसपास कई मेट्रो स्टेशन हैं। जैसे मादीपुर मेट्रो स्टेशन से जमीन की दूरी महज 350 मीटर है तो शिवाजी पार्क मेट्रो स्टेशन से साइट की दूरी 800 मीटर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
 29 April 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
 29 April 2026
 देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
 29 April 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…
 28 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट का असर भारत में सिर्फ कच्चे तेल या गैस तक सीमित नहीं है। खाड़ी देशों से आने वाली खाद यानी उर्वरक पर भी इसका असर दिखाई…
Advt.