एक सांस में नहीं बोल पाएंगे ममूटी का असली नाम, इतनी दौलत कि लोग कहते हैं 'साउथ का अंबानी'

Updated on 07-09-2024 12:43 PM
साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज सुपरस्टार ममूटी की गिनती शानदार एक्टर्स में होती हैं। वे साउथ के टॉप रिचेस्ट एक्टर्स में भी शामिल हैं। ममूटी 7 सितंबर को 73 साल के होने जा रहे हैं। आइए इस मौके पर जानते हैं उनकी करोड़ों की सम्पत्ति, कमाई और लग्जरी कार कलेक्शन से लेकर नेटवर्थ के बारे में।

साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज सुपरस्टार ममूटी रईसी और अमीरी में इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सुपरस्टार्स को टक्कर देते हैं। आज 7 सितंबर को ममूटी 73 साल के हो गए हैं और उम्र की इस दहलीज पर उनके नाम सैकड़ों फिल्में, करोड़ों की सम्पत्ति और धन-दौलत के अलावा फैन्स का बेशुमार प्यार है।

उन्हें लोग इंडस्ट्री में 'साउथ के अंबानी' भी कहते हैं


ममूटी इंडस्ट्री के सबसे अमीर एक्टर्स में से एक माने जाते हैं। अपने लग्जरी लाइफ की वजह से ही उन्हें लोग इंडस्ट्री में 'साउथ के अंबानी' भी कहते हैं। उन्होंने अपने अब तक के करियर में करीब 400 से अधिक फिल्में की हैं और उन्हें 3 नैशनल अवॉर्ड भी मिल चुके हैं।

एक्टर का असली नाम मुहम्मद कुट्टी पनिपरमबिल इस्माइल

आज ही के दिन 7 सितंबर 1951 को केरल के अलाप्पुझा जिले में जन्मे ममूटी का जन्म 'चंदिरूर में हुआ। हालांकि, बचपन से लोग उन्हें किसी और नाम से जानते थे। दरअसल एक्टर का असली नाम मुहम्मद कुट्टी पनिपरमबिल इस्माइल है

एक साल में 35 फिल्में करने का रिकॉर्ड भी दर्ज


खासकर मलयालम फिल्मों के लिए जाने जानेवाले ममूटी ने तमिल और तेलुगु के अलावा हिन्दी और अंग्रेजी भाषा की भी फिल्में की हैं। उनकी पहली फिल्म साल 1980 में आई थी और नाम था 'विलक्कांउन्दु स्वप्नंगल'। उनके नाम एक साल में 35 फिल्में करने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।

गैरेज में कई सारी कारें, 100 करोड़ रुपये से अधिक की गाड़ियां


एक्टर लग्जरी कारों के भी शौकीन हैं और बताया जाता है कि उनके गैरेज में कई सारी कारें है। उनकी लग्जरी कारों में जगुआर XJ-L (कैवियर), मर्सिडीज, ऑडी, पोर्श, टोयोटा फॉर्च्यूनर सहित कई गाड़ियां शामिल है। उनकी कारों की कीमत 100 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है। कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि उनके पास 369 कारे हैं।

दुलकर सलमान ममूटी के बेटे हैं


ममूटी के नेटवर्थ की बात करें तो बताया जाता है कि वो 340 करोड़ के मालिक हैं। फिल्मों के अलावा उनकी कमाई ब्रैंड एंडोर्समेंट से भी होती है। बताते चलें कि दुलकर सलमान ममूटी के बेटे हैं और पिता की तरह उन्होंने भी इंडस्ट्री में अपनी अच्छी पहचान बनाई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.