सोने की मूर्तियां, चांदी का मंदिर, अनंत-राधिका की शादी के इनविटेशन कार्ड की कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

Updated on 27-06-2024 01:47 PM
सोशल मीडिया पर अनंत और राधिका के वेडिंग कार्ड के वीडियो ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। शादी का कार्ड लाल रंग की अलमारी में बारीकी से तैयार किया गया है। इसमें मंदिर को असली चांदी से बनाया गया है और इस पर खूबसूरत नक्काशी भी की गई है। आईए आपको बताते हैं इस कार्ड के बारे में।

ऐसा है वेडिंग कार्ड

12 जुलाई को मुंबई में होने वाले इस भव्य समारोह में परंपरा और भव्यता का मिश्रण देखने को मिलेगा। अनंत और राधिका का वेडिंग कार्ड लाल रंग के बॉक्स में है। इसमें एक चांदी का मंदिर है, जिसमें गणपति, राधा-कृष्ण और देवी दुर्गा जी की सोने की मुर्तियां हैं।

सभी कार्यक्रमों की डिटेल

निमंत्रण पत्र खोलने पर इसमें प्रत्येक विवाह समारोह के लिए अलग-अलग कार्ड दिखाई देते हैं। इसमें चांदी से बना एक कार्ड है जो प्राचीन मंदिर के मुख्य द्वार जैसा दिखता है। इसमें आयोजनों का विवरण है। निमंत्रण बॉक्स के भीतर एक अन्य कार्ड में भगवान विष्णुऔर हिंदू देवताओं की शानदार नक्काशी वाली मूर्तियां देखने को मिलती हैं।

बेहद खास है कार्ड

इस वेडिंग कार्ड में कई यादगार चीजें शामिल हैं, जैसे कि "एआर" के नाम से कढ़ाई किया हुआ कपड़ा, एक नीला शॉल और कई उपहारों से भरा एक चांदी का डिब्बा। ये कार्ड लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

भगवान शिव को पहला निमंत्रण

शादी से पहले नीता अंबानी ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में जाकर भगवान शिव को पहला निमंत्रण दिया है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का वेडिंग कार्ड भक्ति और ट्रेडिशन से भरपूर है। कार्ड के बॉक्स को खोलते ही इसमें हिंदी मंत्र बज रहे हैं और कार्ड में अलग-अलग फंक्शन की जानकारी भी मौजूद है।

वेडिंग कार्ड की कितनी है कीमत

सोने की मूर्तियों और चांदी के मंदिर से सजा अनंत-राधिका का वेडिंग कार्ड काफी कीमती है। इसकी असली कीमत के बारे में अभी कोई सही जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि जानकारों के मुताबिक, इस कार्ड की कीमत कई लाख रुपये हो सकती है।

12 जुलाई को होगी शादी

राधिका-अनंत के दो ग्रैंड प्री-वेडिंग फंक्शन हो चुके हैं। अभी हाल ही में इटली में एक शानदार क्रूज पर कपल ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ जश्न मनाया था। अब 12 जुलाई को विवाह, 13 जुलाई को आशीर्वाद समारोह और 14 जुलाई को रिसेप्शन होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 April 2026
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्‍ता टूट गया है। उन्‍होंने AAP से इस्‍तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…
 22 April 2026
नई दिल्ली: आईफोन बनाने वाली अमेरिका की कंपनी ऐपल के सीईओ टिम कुक 15 साल की सर्विस के बाद पद छोड़ने जा रहे हैं। वह अगस्त 2011 में ऐपल के सीईओ…
 22 April 2026
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
 22 April 2026
नई दिल्ली: देश की तीसरी बड़ी आईटी कंपनी एचसीएल टेक के शेयरों में आज भारी गिरावट आई है। कंपनी के शेयरों में 11 फीसदी से अधिक गिरावट आई और यह 52…
 22 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
 22 April 2026
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…
Advt.