'आपको वैद्य की जरूरत है...', सुनील पाल ने राहुल को दी डॉक्टर से इलाज कराने की सलाह, विराट कोहली पर कसा था तंज

Updated on 12-05-2025 03:16 PM
राहुल कृष्ण वैद्य ने बीते दिन क्रिकेटर विराट कोहली के बारे में कमेंट किया था। भारत के पूर्व कप्तान ने अवनीत कौर की फोटो लाइक की थी और बाद में उसे 'गलती से हुआ', कह दिया था। साथ ही दावा किया था कि सोशल मीडिाय के एल्गोरिदम भी इसके लिए जिम्मेदार है। इस पर राहुल वैद्य ने तंज कसा था। जिसके बाद जमकर उनकी आलोचना हुई थी। अब सुनील पाल ने इस वाकये पर रिएक्ट किया है।

कॉमेडियन सुनील पाल, जो कि अक्सर विवादित बयानबाजी के कारण चर्चा में रहते हैं। उन्होंने 'इंस्टैंट बॉलीवुड' से बातचीत के दौरान राहुल वैद्य को डॉक्टर से सलाह लेने की नसीहत दी है। जब उनसे पूछा गया कि सिंगर ने विराट कोहली के बारे में जो टिप्पणी की थी, उस पर उनकी क्या राय है, तो कॉमेडियन ने कहा, 'ये राहुल है और वो विराट है। समझे आप। इस तरह की टिप्पणी अगर राहुल, विराट के लिए कर रहा है तो राहुल भइया आपको वैद्य की जरूरत है।'

सुनील पाल ने राहुल वैद्य को दी सलाह

सुनील पाल ने आगे कहा, 'वैद्य मतलब डॉक्टर के पास जाइए। फौरन इलाज कीजिए। वरना कोई आपको एक नुस्खा दे देगा कि ये नुस्खा इस्तेमाल करना पड़ेगा। जिसकी वजह से शायद आपको... विराट आपका इलाज हो पाएगा।' अब इस रिएक्शन पर लोग हंस रहे हैं और ताली बजा रहे हैं। वह सुनील पाल की बात से सहमति जता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'विराट कोहली को जानता हूं मैं ये राहुल कौन है भाई।' एक ने पूछा, 'सही बोला।'

राहुल वैद्य की पत्नी और बहन को दी गई थी गालियां

बता दें कि राहुल वैद्य को विराट कोहली के फैंस ने बुरी तरह लताड़ा था। जिसके बाद उन्होंने क्रिकेटर के कथित फैंस को 'जोकर' कहा था। उसके बाद उनकी बहन और पत्नी को लोगों ने गंदी गालियां दी थीं। और सिंगर ने बताया था कि ऐसा सब विराट के ही फैंस कर रहे हैं। हालांकि इस पूरे मामले पर अनुष्का शर्मा के पति का कोई जवाब नहीं आया था। मगर देवर ने जरूर रिएक्ट किया था और सिंगर को गाने पर ध्यान देने की नसीहत दी थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
Advt.