नैनो डीएपी और नैनो यूरिया से बढ़ी पैदावार, किसान दुखा राम बने मिसाल

Updated on 10-06-2026 02:32 PM

कोण्डागांव।  जिले के बड़ेराजपुर विकासखंड के ग्राम पिटेचुवा के प्रगतिशील किसान दुखा राम मरकाम आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर बेहतर उत्पादन हासिल कर रहे हैं। 15 एकड़ भूमि में खेती करने वाले श्री मरकाम पिछले दो वर्षों से नैनो डीएपी और नैनो यूरिया का उपयोग कर रहे हैं, जिससे उन्हें उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि और लागत में कमी का लाभ मिला है।

किसान का कहना है कि नैनो उर्वरकों के छिड़काव से पोषक तत्व सीधे पौधों तक पहुंचते हैं, जिससे फसल की बढ़वार बेहतर होती है। धान की रोपाई के लगभग 30 दिन बाद पहला तथा आवश्यकता अनुसार 50 से 60 दिनों के बीच दूसरा छिड़काव किया जाता है। इससे पौधे अधिक स्वस्थ, मजबूत और उत्पादक बनते हैं।

श्री मरकाम के अनुसार नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया के उपयोग से उन्हें प्रति एकड़ 15 से 20 क्विंटल धान उत्पादन प्राप्त हो रहा है। पहले वे प्रति एकड़ लगभग 50 किलोग्राम दानेदार डीएपी का उपयोग करते थे, जिस पर करीब 1850 रुपये खर्च होते थे और उत्पादन 10 से 15 क्विंटल प्रति एकड़ मिलता था। अब नैनो डीएपी के प्रयोग से दानेदार डीएपी की आवश्यकता लगभग 50 प्रतिशत कम हो गई है तथा प्रति एकड़ दो बोतल नैनो डीएपी पर करीब 1200 रुपये का खर्च आ रहा है।

उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार नैनो उर्वरकों के उपयोग से उत्पादन में लगभग 30 प्रतिशत वृद्धि और उर्वरक लागत में करीब 50 प्रतिशत तक कमी दर्ज की गई है। फसल में हरियाली, जड़ों के विकास, शाखाओं की संख्या और बालियों की वृद्धि में भी सकारात्मक सुधार देखा गया है।

दुखा राम मरकाम की सफलता से प्रेरित होकर क्षेत्र के अन्य किसान भी नैनो डीएपी और नैनो यूरिया के उपयोग में रुचि दिखा रहे हैं। इससे आधुनिक, टिकाऊ और लाभकारी कृषि पद्धतियों को बढ़ावा मिल रहा है, जो किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.