यासीन मलिक बोला-हाफिज से मिलवाने पर मनमोहन ने धन्यवाद दिया

Updated on 19-09-2025 01:22 PM

जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के आतंकी यासीन मलिक ने कहा है कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने आतंकी हाफिज सईद से मिलवाने के लिए मलिक को धन्यवाद दिया था।  पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक और 26/11 के मास्टरमाइंड सईद से यह मुलाकात 2006 में हुई थी।

दिल्ली हाईकोर्ट में 25 अगस्त को दिए हलफनामे में मलिक ने दावा किया कि यह मीटिंग उनकी पहल नहीं थी, बल्कि पाकिस्तान के साथ गुप्त शांति प्रक्रिया के तहत इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारियों की अपील पर रखी गई थी।

मलिक ने हलफनामे में यह दावा भी किया है कि उन्हें साफ-साफ बताया गया था कि पाकिस्तान के साथ बातचीत तब तक सार्थक नहीं हो सकती जब तक आतंकवादी नेताओं को भी उसमें शामिल न किया जाए।

गौरतलब है कि यासीन मलिक पर जनवरी 1990 में श्रीनगर में चार भारतीय वायु सेना अधिकारियों की हत्या का आरोप है। वह टेरर फंडिंग केस में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। यासीन का बेटा गुलाम कादिर मलिक भी तिहाड़ में ही बंद है।

मलिक बोला- IB अधिकारियों ने अपील की थी

मलिक के बयान के मुताबिक 2005 में कश्मीर में आए भूकंप के बाद पाकिस्तान जाने से पहले खुफिया ब्यूरो (आईबी) के तत्कालीन विशेष निदेशक वीके जोशी ने दिल्ली में मलिक से मुलाकात की थी। जोशी ने मलिक से कहा था कि वे इस मौके का इस्तेमाल न केवल पाकिस्तानी राजनीतिक नेताओं के साथ, बल्कि सईद समेत आतंकवादी सरगनाओं के साथ बातचीत करने के लिए करें, ताकि तत्कालीन प्रधानमंत्री सिंह के शांति प्रयासों का समर्थन किया जा सके।

पाकिस्तान में हुआ था जिहादियों का सम्मेलन

इस अपील को मानते हुए मलिक पाकिस्तान में एक समारोह में सईद और यूनाइटेड जिहाद काउंसिल के बाकी नेताओं से मिलने के लिए तैयार हुआ। इसके बाद सईद ने जिहादी समूहों का एक सम्मेलन बुलाया।

अपने हलफनामे में, मलिक ने बताया कि कैसे सईद ने जिहादी समूहों का एक सम्मेलन आयोजित किया, जहां सईद ने आतंकवादियों से शांति अपनाने का आग्रह किया। इस्लामी शिक्षाओं का हवाला देते हुए हाफिज ने कहा कि अगर कोई शांति की पेशकश करता है, तो उसे मान लेना चाहिए।

मलिक बोला- मनमोहन ने अहिंसक आंदोलन का जनक कहा था

मलिक ने दावा किया कि आईबी से डीब्रीफिंग के बाद, उन्हें सीधे प्रधानमंत्री को जानकारी देने के लिए कहा गया था। मलिक ने 17 फरवरी की शाम दिल्ली में तत्कालीन NSA एमके नारायणन की मौजूदगी में मनमोहन सिंह से मुलाकात की थी। इसी मुलाकात के दौरान सिंह ने व्यक्तिगत रूप से उन्हें पाकिस्तान में सबसे कट्टरपंथी तत्वों से निपटने में उनके द्वारा दिखाए गए प्रयास, धैर्य और समर्पण के लिए धन्यवाद दिया था।

मलिक के मुताबिक- "जब मैं प्रधानमंत्री के रूप में मनमोहन सिंह से मिला था, तो उन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट के कहा था कि मैं आपको कश्मीर में अहिंसक आंदोलन का जनक मानता हूं।"

कौन है यासीन मलिक

मलिक 1987 के विवादास्पद विधानसभा चुनावों के बाद 1988 में जेकेएलएफ में शामिल हो गया था। 31 मार्च 1990 को JKLF चीफ अशफाक मजीद की हत्या के बाद मलिक इसका प्रमुख बना।

मलिक को अगस्त 1990 में गिरफ्तार किया गया था और उसी साल CBI ने चार्जशीट दायर की थी, लेकिन मुकदमा ठंडा पड़ गया।

1994 में रिहा कर दिया गया और जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट ने 1995 में उसके मुकदमे पर रोक लगा दी। रिहाई के बाद, मलिक ने जेकेएलएफ को बांट दिया।

वह खुद अहिंसक अलगाववादी गुट का लीडर बना, और अमानुल्लाह खान को हिंसक गुट का नेतृत्व दिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
 11 March 2026
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों की सेवा नियमित करने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। पिछले दिनों यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों के…
 11 March 2026
पटना: बिहार की राजनीति में अक्सर 'परिवारवाद' के जरिए नेताओं के बेटों को सत्ता के शिखर पर बैठाने की परंपरा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत इस बार…
 11 March 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने 13 साल से कोमा में रह रहे 31 साल के युवक हरीश राणा…
 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
Advt.