धरती को खोद कर यशस्वी जयसावल ने पकड़ लिया गेंद, कभी-कभी देखने को मिलता है ऐसा कैच

Updated on 27-09-2024 01:16 PM
कानपुर: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल ने कमाल कर दिया। आकाशदीप सिंह की गेंद पर यशस्वी ने एक हैरतअंगेज कैच लपका। यशस्वी का यह कैच इतना बेहतरीन था कि अंपायर को भी उस पर यकीन नहीं हुआ। पारी के 9वें ओवर की तीसरी गेंद पर आकाशदीप ने बांग्लादेशी बल्लेबाज जाकिर हसन को ऐसा छकाया कि वह जैसे-तैसे गेंद तक अपना बैट लेकर जा सके, लेकिन तब काफी देर हो चुकी थी।

जाकिर हसन आकाशदीप की गेंद पर शॉट कनेक्ट ही नहीं क पाए। ऐसे में गेंद बैट का किनारा लेते हुए स्लिप में खड़े यशस्वी के पास चली गई। यशस्वी ने भी चपलता दिखाते हुए डाइव लगाकर गेंद को अपने हथेली में जकड़ लिया। पहली नजर में ऐसा लगा कि गेंद ग्राउंड को छू गई है, लेकिन यशस्वी और स्लिप में खड़े फील्डरों को यकीन था कि कैच पूरी तरह से क्लीन है। थर्ड अंपायर ने भी यशस्वी के कैच को सही पाया और इस तरह बांग्लादेश को पहला झटका लगा।

बांग्लादेश के ओपनर बल्लेबाज जाकिर हसन क्रीज पर आने के बाद से ही संघर्ष करते हुए दिखे। शादमान के साथ मिलकर जाकिर ने कुल 24 गेंद का सामना किया, लेकिन इस दौरान वह अपना खाता तक नहीं खोल पाए। क्रीज पर इतना लंबा वक्त बिताने के बावजूद एक भी रन नहीं बना पाने से जाकिर हसन काफी निराश थे। हालांकि, इस दौरान बांग्लादेश के लिए शदमान इस्लाम ने भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना किया।

भारत ने लिया था टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी

बांग्लादेश के खिलाफ ग्रीन पार्क स्टेडियम में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। टीम इंडिया दो मैचों की इस सीरीज के पहले मुकाबले में बांग्लादेश को 280 रनों से मात दी थी। इस टीम इंडिया की कोशिश होगी कि वह कानपुर में जीत दर्ज कर 2-0 से सीरीज को अपने नाम करें।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
Advt.