'टॉक्सिक' के यश की 'बंटवारा 1947' के सनी देओल से कम मिली फीस, कियारा आडवाणी ने पाई मोटी रकम

Updated on 10-08-2026 05:22 PM
यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' इन दिनों खूब चर्चा में है। 8 अगस्त को फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसके बाद फैंस के बीच इसे लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है। गीतु मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, रुक्मिणी वसंत, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया जैसी हस्तियां नजर आएंगी। फिल्म की कहानी के साथ-साथ अब इसकी स्टारकास्ट की कथित फीस भी सुर्खियां बटोर रही है।

हालांकि, फिल्म के कलाकारों या मेकर्स की ओर से फीस को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। हॉटरफ्लाई की एक रिपोर्ट में कलाकारों की कथित फीस का जिक्र किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, यश इस फिल्म के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कलाकार हैं।

यश को कथित तौर पर मिले 50 करोड़ रुपये


फिल्म में यश राया का किरदार निभा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इस रोल के लिए उन्हें करीब 50 करोड़ रुपये फीस दी गई है। खास बात यह है कि यश सिर्फ फिल्म में एक्टिंग ही नहीं कर रहे हैं। उन्होंने गीतु मोहनदास के साथ मिलकर फिल्म की कहानी और स्क्रिप्ट पर भी काम किया है। इसके अलावा वह बतौर प्रड्यूसर भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं।

कियारा आडवाणी की फीस करीब 15 करोड़ रुपये


फिल्म में कियारा आडवाणी नादिया के रोल में दिखाई देंगी। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें इस फिल्म के लिए करीब 15 करोड़ रुपये फीस मिली है। अगर यह आंकड़ा सही है तो कियारा की कथित फीस नयनतारा से भी ज्यादा बताई जा रही है।

नयनतारा को कथित तौर पर 12 से 18 करोड़ रुपये

नयनतारा फिल्म में गंगा का किरदार निभा रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें इस भूमिका के लिए 12 से 18 करोड़ रुपये के बीच फीस दी गई है। ट्रेलर और फिल्म के प्रमोशन में उनका अंदाज पहले ही दर्शकों का ध्यान खींच चुका है। उन्हें एक दमदार अवतार में दिखाया गया है।

रुक्मिणी वसंत की फीस 3 से 5 करोड़ रुपये


इसी फिल्म में रुक्मिणी वसंत मेलिसा का किरदार निभा रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें इस फिल्म के लिए करीब 3 से 5 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। ‘टॉक्सिक' उनके करियर की बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है।

हुमा कुरैशी को कथित तौर पर 2 से 3 करोड़


हुमा कुरैशी फिल्म में एलिजाबेथ की भूमिका में नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी फीस करीब 2 से 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है। फिल्म में उनका किरदार अपराध और गैंगस्टर की दुनिया से में अहम भूमिका में है।

तारा सुतारिया की फीस भी 2 से 3 करोड़ रुपये


तारा सुतारिया फिल्म में रेबेका का किरदार निभा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें इस प्रोजेक्ट के लिए 2 से 3 करोड़ रुपये के बीच फीस दी गई है। उनका किरदार ग्लैमरस होने के साथ-साथ कहानी में एक खतरनाक अंदाज भी दिखाया गया है।

क्या है 'टॉक्सिक' की कहानी?


गीतु मोहनदास के निर्देशन में बनी ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की कहानी अपराध, ताकत, रिश्तों और गैंगस्टरों की दुनिया के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में यश, नयनतारा, कियारा आडवाणी, रुक्मिणी वसंत, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म की कहानी 1940 से 1970 के दशक के बीच गोवा के बैकग्राउंड पर बेस्ड है। यह एक खूंखार गैंगस्टर राया और उसके अंडरवर्ल्ड साम्राज्य की कहानी है। फिल्म के मुख्य आकर्षण की बात करें तो यश का डबल रोल, पिता-पुत्र का रिश्ता, और बदले की भावना शामिल हैं। ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

सनी देओल की फीस यश से अधिक?

यहां बता दें कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि 'बंटवारा 1947' के लिए सनी देओल को 60 करोड़ रुपये बतौर फीस दिए गए हैं। अगर ये सच है तो 'टॉक्सिक' के यश की तुलना में सनी देओल की फीस उनसे अधिक है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
सोमवार, 10 अगस्त को रांची में झारखंड विधानसभा की ओर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारी छात्रों पर बल प्रयोग किए जाने पर एक्टर प्रकाश राज ने प्रतिक्रिया दी है। समाचार एजेंसी…
 11 August 2026
बॉलीवुड के टॉप एक्शन हीरो में शामिल अजय देवगन अब टीवी पर भी नजर आने वाले हैं। वह पॉप्युलर क्राइम शो 'क्राइम पेट्रोल' को होस्ट करते दिखाई देंगे। मेकर्स ने…
 11 August 2026
रणवीर सिंह के 'डॉन 3' छोड़ने का दर्द ऐसा है, जो गाहे-बगाहे फरहान अख्तर की जुबान पर आ ही जाता है। ठीक 3 साल पहले अगस्‍त 2023 में रणवीर सिंह…
 11 August 2026
गोविंदा को हाल ही में एक्ट्रेस कोमल के साथ देखा गया था जिनके साथ सुनीता आहूजा ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है। सुनीता आहूजा ने हाल ही में…
 11 August 2026
अंडरवर्ल्ड और डी-कंपनी फिल्मों के लिए मशहूर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं ,उन्होंने क्राइम फिल्मों की तरफ फिर रुख कर लिया है। राम गोपाल वर्मा…
 11 August 2026
बॉलीवुड की 'खल्‍लास गर्ल' ईशा कोप्पिकर उन सेलेब्‍स में से हैं, जिन्‍होंने NEET पेपर लीक से जुड़े छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान PM नरेंद्र मोदी और उनकी मां के खिलाफ…
 11 August 2026
प्रकाश राज ने एक वीडियो पोस्ट कर ये दावा किया है कि मतदाता सूची के स्पेशल इंटेसिव रिविजन (SIR) के बाद बेंगलुरु की वोटर लिस्ट से उनका नाम हटा दिया…
 10 August 2026
बॉलीवुड एक्टर महमूद अली के बेटे सिंगर, गीतकार और एक्टर लकी अली अपने एक कॉन्सर्ट के दौरान बेहद भावुक हो उठे। उन्होंने इमोशनल होते हुए अपनी मौत और कफन को…
 10 August 2026
अपने खास कॉमिक टाइमिंग , एनर्जेटिक डांस मूव्स और कलरफुल आउटफिट के लिए जाने जाने वाले एक्टर गोविंदा ने हाल ही में अपने कलरफुल कपड़ों को लेकर बातें कीं। उन्होंने…
Advt.