थर-थर कांपेगी WWE रिंग, जल्ग होने जा रही रोमन रेंस की वापसी, पॉल हेमैन ने दिए संकेत
Updated on
28-05-2025 01:46 PM
नई दिल्ली: रेसलिंग जगत में रोमन रेंस की वापसी की अटकलें तेज हो गई हैं, क्योंकि उनके पूर्व वाइजमैन, पॉल हेमैन ने रॉ के एक एपिसोड में कुछ ऐसे संकेत दिए जिससे उनकी वापसी की संभावना बढ़ गई है। रोमन रेंस, जो रेसलमेनिया के बाद से ही गायब हैं। उनकी वापसी को लेकर WWE यूनिवर्स में उत्साह है और हेमैन के हालिया प्रोमो ने इस उत्साह को और बढ़ा दिया है। हेमैन ने न केवल रोमन रेंस के दिनों को याद किया बल्कि उनके संभावित विरोधियों को भी चेतावनी दी, जिससे उनकी वापसी की उम्मीदें और बढ़ गई है।
पॉल ने दिए संकेत
पॉल हेमैन ने मंडे नाइट रॉ के 26 मई के एपिसोड में सैथ रॉलिंस, ब्रॉन ब्रेकर और बिग ब्रॉन्सन रीड के साथ एंट्री की। चारों रिंग में एक साथ खड़े थे और हेमैन ने दर्शकों को संबोधित करना शुरू किया। अपने प्रोमो के दौरान उन्होंने रोमन रेंस के बारे में कई संकेत दिए। WWE हॉल ऑफ फेमर ने ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड जैसे युवा सितारों की फैंस की और उनके उज्ज्वल भविष्य की बात की।
ब्रॉन ब्रेकर को संबोधित करते हुए, उन्होंने 'ब्लडलाइन' शब्द पर जोर दिया, जो रोमन रेंस के साथ उनके समय के बारे में था। फिर उन्होंने सैथ रॉलिंस की ओर ध्यान दिया। हेमैन ने एक परिचित अंदाज में शुरुआत करते हुए कहा, 'Acknowledge Seth Rollins'। यह रोमन रेंस के अंदाज के समान था, जो अपने प्रोमो की शुरुआत में फैंस से उन्हें और हेमैन को स्वीकार करने के लिए कहते थे।
आखिरी बार रिंग में कब दिखे थे रोमन रेंस
रोमन रेंस को आखिरी बार रेसलमेनिया 41 के बाद रॉ पर देखा गया था। वह पॉल हेमैन से बदला लेने के लिए रिंग में आए थे। जिन्होंने रेसलमेनिया में उन्हें धोखा दिया था और सैथ रॉलिंस से भी जिन्होंने उनके वाइजमैन को छीन लिया था। रोमन रेंस और सीएम पंक को रॉलिंस और ब्रॉन ब्रेकर ने बुरी तरह पीटा। ब्रेकर को पॉल हेमैन के नए क्लाइंट के रूप में पेश किया गया। रेंस की वापसी के संकेतों के साथ, यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या फैंस उन्हें वापस देख पाते हैं। जो उनके दुश्मनों के लिए अच्छा नहीं होगा।
दीपिका पादुकोण इस वक्त प्रेगनेंट हैं और जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। हालांकि, इस दौरान भी वह जमकर काम कर रही हैं और 'राका' के साथ-साथ 'किंग' की…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में बल्लेबाजों को टेस्ट मैच लाइन-लेंथ से गेंदबाज काफी परेशान कर रहे हैं। सोमवार को हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड की जोड़ी ने दिल्ली…
नई दिल्ली: अरुण जेटली स्टेडियम, जहां कुछ दिन पहले 265 रनों का विशाल लक्ष्य आसानी से चेज हुआ था, वहीं सोमवार की रात दिल्ली कैपिटल्स के लिए शमशान साबित हुई। रॉयल…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण स्थित राम मिलेंगे आश्रम, तेंदुवा धाम कुरियारी में आयोजित 9 दिवसीय श्रीराम कथा में शामिल हुए। उन्होंने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती…