WPL-मुंबई इंडियंस की पांचवी जीत:गुजरात जायंट्स को 9 रन से हराया,हरमनप्रीत कौर की फिफ्टी

Updated on 11-03-2025 02:39 PM

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के सीजन-3 में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 9 रन से हराया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 54 रन की पारी खेली। वहीं हेली मैथ्यू और अमेलिया केर ने 3-3 विकेट लिए।

गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए।

मुंबई की शुरुआत खराब, 17 रन पर गिर गया पहला विकेट

मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहला विकेट 17 रन पर गिर गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज अमेलिया केर नौ गेंदों में एक चौके की मदद से पांच रन बनाकर रन आउट हो गईं। इसके बाद हीली मैथ्यूज ने नेतली सीवर ब्रंट के साथ मिलकर पारी को संभाला और दोनों के बीच 25 गेंद पर 29 रन की साझेदारी हुई।

हीली 27 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद हरमनप्रीत और ब्रंट के बीच तीसरे विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी हुई जिसे गार्डनर ने तोड़ा। ब्रंट 31 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 38 रन बनाकर आउट हुईं।

उसके बाद हरमनप्रीत कौर ने अमनजोत कौर के साथ चौथे विकेट के लिए 19 गेंदों पर 33 रन की साझेदारी की। हरमनप्रीत ने 33 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 54 रन की पारी खेली। इसके अलावा मुंबई की ओर से यास्तिका भाटिया ने 13, जबकि सजीवन सजना 11 रन बनाकर नाबाद रहीं।

गुजरात जायंट्स की 92 रन के अंदर 6 विकेट गिरे 

180 रन के टारगेट का पीछा करते हुए गुजरात की बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही और उसने 92 रन के अंदर छह विकेट गंवा दिए। इसके बाद फुलमाली ने आक्रामक बल्लेबाजी की और सातवें विकेट के लिए सिमरन शेख के साथ 23 गेंदों पर 50 रनों की साझेदारी की। फुलमाली ने इस दौरान 22 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, अमेलिया केर ने फुलमाली का विकेट लेकर मुंबई को मैच में वापस ला दिया।

फुलमाली के अलावा कोई भी बैटर बड़ी पारी नहीं खेल सका,जिसके कारण गुजरात को हार का सामना करना पड़ा।

फुलमाली के अलावा गुजरात के लिए हरलीन देओल ने 24 रन बनाए, जबकि फोबे लिचफील्ड ने 22, सिमरन शेख ने 18, काशवी गौतम ने 10, डिएंड्रा डॉटिन ने 10 और प्रिया मिश्रा ने एक रन बनाए। वहीं मुंबई के लिए मैथ्यूज और केर ने तीन-तीन विकेट लिए। शबनम इस्माइल ने दो और संस्कृति गुप्ता को एक विकेट मिला।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
Advt.