WPL- एमलिया केर ने डाइविंग कैच लिया:DRS में बचीं यस्तिका अगली बॉल पर आउट

Updated on 19-02-2025 02:16 PM

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के पांचवें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) ने गुजरात जाइंट्स (GG) को 5 विकेट से हरा दिया। वडोदरा में पहले बैटिंग करते हुए गुजरात की टीम 120 रन पर सिमट गई। जवाब में मुंबई ने नैटली सिवर की 57 रन की पारी के चलते 16.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

मंगलवार को कई मोमेंट्स देखने को मिले। मुंबई से कमलिनी और पारुणिका ने डेब्यू किया। एमलिया केर ने दौड़कर डाइविंग कैच लिया। DRS में बचीं यस्तिका अगली बॉल पर आउट हुई।नैटली सिवर ने बाउंड्री से फिफ्टी पूरी की।

1. मुंबई से कमलिनी और पारुणिका का डेब्यू

मुंबई इंडियंस से दो प्लेयर्स ने डेब्यू किया। जी कमलिनी और पारुणिका सिसोदिया को MI कैप मिली। टीम से साईका इशाक और जिंतिमनी कलिता को बाहर किया गया।

2. एमलिया केर का डाइविंग कैच

गुजरात ने चौथे ओवर में तीसरा विकेट भी गंवा दिया। हेली मैथ्यूज की बॉल पर दयालन हेमलता डीप मिड विकेट पोजिशन पर कैच हो गईं। हेमलता ने 11 गेंद पर 9 रन बनाए। यहां एमलिया केर ने डाइविंग कैच लिया।

3. केर ने सिमरन को जीवनदान दिया

गुजरात की पारी के 12वें ओवर में सिमरन शेख को जीवनदान मिला। मैथ्यूज के ओवर की आखिरी बॉल पर सिमरन ने मिड ऑन की तरफ हवाई शॉट खेला। एमलिया केर ने बॉल की तरफ दौड़ लगाकर डाइव लगाई लेकिन उनसे कैच छूट गया।

4. डिएंड्रा डॉटिन से कैच छूटा

मुंबई की पारी के पहले ओवर में ओपनर हैली मैथ्यूज को जीवनदान मिला। कप्तान एश्ले गार्डनर के ओवर की तीसरी बॉल पर मैथ्यूज ने कट शॉट खेला। पॉइंट पर खड़ी डॉटिन ने डाइव लगाकर एक हाथ से कैच पकड़ने की कोशिश की लेकिन बॉल हाथ में लगकर गिर गई। इस ओवर की पहली बॉल पर मैथ्यूज ने चौका लगाया था।

5. DRS में बचने के बाद अगली बॉल पर यस्तिका आउट

लेग स्पिनर प्रिया मिश्रा ने अपने पहले ओवर में विकेट दिलाया। छठे ओवर की पांचवीं बॉल स्वीप की कोशिश में यस्तिका के पैड पर जाकर लगी। गुजरात की टीम ने अपील की लेकिन अंपायर ने आउट नहीं दिया। टीम ने DRS लिया और यस्तिका आउट होने से बची। इसके बाद अगली ही बॉल पर यस्तिका ने बड़ा शॉट खेला और लॉन्ग ऑन पर लौरा वोल्वार्ट ने आसान सा कैच लिया। उन्होंने 8 रन बनाए।

6. नैटली सिवर ब्रंट की बॉउंड्री से फिफ्टी

नैटली सिवर ब्रंट पारी के 14वें ओवर में चौका लगाकर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की। गार्डनर के ओवर की पांचवीं बॉल पर नैटली ने स्वीप शॉट खेलकर फाइन लेग पर चौका लगा दिया। उन्होंने 33 बॉल पर हाफ सेंचुरी लगाई। उनकी इस सीजन लगातार दूसरी फिफ्टी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
Advt.