भारतीय ज्ञान परंपरा के परिप्रेक्ष्य में सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक जीवन की सततता विषय पर कार्यशाला संपन्न

Updated on 02-12-2025 01:09 PM

दुर्ग। शासकीय नवीन महाविद्यालय बोरी में आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ के अंतर्गत समाजशास्त्र, राजनीतिशास्त्र और अर्थशास्त्र के संयुक्त तत्वाधान में विगत 26 एवं 27 नवंबर 2025 को भारतीय ज्ञान परंपरा के परिप्रेक्ष्य में सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक जीवन की सततता विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अमरनाथ शर्मा ने कार्यशाला के विषय की उपयोगिता एवं अतिथियों का परिचय दिया अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन डॉ. नुसरत जहां एवं डॉ. भारती साहू द्वारा किया गया। संपूर्ण कार्यशाला का संचालन डॉ. कृष्ण कुमार पटेल ने किया कार्यशाला में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के सभी  विद्यार्थी उपस्थित थे । कार्यशाला के प्रथम दिवस के प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता डॉ. के पद्मावती विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र शासकीय व्ही. वाय. टी. पी. जी. महाविद्यालय दुर्ग ने भारतीय ज्ञान परंपरा और अर्थव्यवस्था में वैदिक काल से वर्तमान युग तक के समायोजन की जानकारी प्रतिभागियों को दी द्वितीय सत्र में डॉ. शकील हुसैन विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान शासकीय व्ही. वाय. टी. पी. जी. महाविद्यालय दुर्ग ने कार्यशाला के विषय की महत्व को बतलाते हुए कहा कि जीवन में सफलता का अर्थ उपलब्ध संसाधनों का इस प्रकार उपयोग किया जाना है कि वर्तमान की आवश्यकता पूरी होने के साथ ही साथ भविष्य के लिए उनकी उपलब्धता सुनिश्चित किया जाना है।

कार्यशाला का द्वितीय दिवस भारतीय ज्ञान परंपरा और प्राकृतिक चिकित्सा को समर्पित था जिसने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ नेचुरोपैथी छत्तीसगढ़ शाखा से राज्य संयोजक  मनोज ठाकरे सह संयोजक डॉ. निर्मला गुप्ता नाड़ी वैद्य डॉ. गणेश पांडे , योग एवं प्राकृतिक चिकित्सक डॉ. प्रमोद नामदेव मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे द्वितीय दिवस के प्रथम सत्र में डॉ. गणेश पांडे ने बताया की नई चिकित्सा ज्ञान भारतीय ज्ञान परंपरा में सदियों से चली आ रही है जिसमें नाड़ी ज्ञान के आधार पर शारीरिक विकारों की जानकारी प्राप्त की जाती है तथा बताए कि हमारी रसोई घर ही औषधीयों का केंद्र है। डॉ. मनोज ठाकरे ने बताएं कि वर्तमान युग में अधिकांश बीमारियों की वजह खान-पान की अनियमिता एवं स्वास्थ्य पर भोजन का उपभोग है सही भोजन एवं उचित मात्रा में जल के सेवन से हम सभी अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त कर सकते हैं। द्वितीय सत्र में डॉ. निर्मला गुप्ता ने जल नेति नेत्र ज्योति बढ़ाने, सर्दी जुकाम का उपचार जल्द से जल्द चिकित्सा आदि के विषय में प्रतिभागियों को विस्तृत जानकारी दी तथा डॉ. प्रमोद नामदेव ने विद्यार्थियों को मृदा चिकित्सा के विषय में बतलाया एवं प्रयोग करके दिखाया संपूर्ण कार्यशाला का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. (श्रीमती) कमर तलत के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। अपने व्यक्तित्व में उन्होंने बताया कि भारतीय ज्ञान परंपरा आज के परिप्रेक्ष्य में भी उतनी ही सटीक और उपयोगी है जितनी हजारों वर्ष पहले थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
Advt.