कार्गो शिप में लगी आग बुझाने का काम जारी:हेलिकॉप्टर से केमिकल पाउडर गिराकर आग बुझाने की कोशिश

Updated on 25-07-2024 02:08 PM

गोवा तट के पास कार्गो शिप (एमवी मेर्स्क फ्रैंकफर्ट) में 19 जुलाई को लगी आग बुझाने का काम अभी जारी है। आग बुझाने के लिए इंडियन नेवी लगातार छह दिन से ऑपरेशन चला रही है। इंडियन कोस्ट गार्ड अधिकारी के अनुसार जहाज पर 22 क्रू मेंबर्स थे, जिनमें से एक की मौत हो गई है।

लेकिन चालक दल की सुरक्षा और छिटपुट आग को पूरी तरह से बुझाने के लिए नेवी लगातार छठे दिन भी बचाव अभियान जारी रखी है। फिलहाल किसी की जिंदगी खतरे में नहीं है। कोस्ट गार्ड ने एएलएच हेलीकॉप्टर की मदद से आग पर काबू पाने के लिए 200kg सूखा केमिकल पाउडर सीधे आग की जगह पर गिराया है।

खतरनाक कार्गो लेकर गुजरात से कोलंबो जा रहा था शिप
ये शिप 1,154 कंटेनर्स लेकर गुजरात के मुंद्रा से श्रीलंका के कोलंबो जा रहा था। इसी बीच जब ये शिप गोवा तट से 102 नॉटिकल मील दूरी पर पहुंचा था, तभी इसमें आग लग गई थी। इस शिप में बेंजीन और सोडियम सायनेट जैसे खतरनाक कार्गो रखे थे।

​​​​​आग बुझाने का काम अब भी जारी
इंडियन कोस्ट गार्ड के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल मनोज भाटिया ने 22 जुलाई को बताया था कि शिप पर लगी आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है, हालांकि कुछ हिस्सों में अब भी आग लगी हुई है। शिप के जिस हिस्से में खतरनाक कार्गो रखा था, वहां तक आग नहीं पहुंच सकी। छिटपुट आग को पूरी तरह से बुझाने के लिए चार जहाज मदद कर रहे हैं और हेलिकॉप्टर्स से भी लगातार सॉर्टी की जा रही है।

उन्होंने यह भी बताया था कि ICG इस शिप को तट से दूर रख रहा है। राज्य सरकार की एजेंसियों को कहा गया है कि ऑयल पॉल्यूशन के चलते होने वाली किसी भी तरह की इमरजेंसी के लिए तैयार रहें। हमने सभी संबंधित राज्यों को वॉर्निंग दी है ताकि प्रदूषण फैलने की स्थिति में डिजास्टर कंटिंजेंसी प्लान को लागू किया जा सके।

शॉट सर्किट के चलते शिप पर आग लगी
रिपोर्ट्स के मुताबिक शिप पर शॉट सर्किट की वजह से लगी आग की वजह से विस्फोट हुआ था। आग तेजी से डेक पर फैली गई। जिससे कंटेनरों में विस्फोट हो गया। शिप के चालक दल में 22 सदस्य शामिल थे। जिनमें फिलीपींस के 17, यूक्रेन के 2, रूस और मोटेन्ग्रो के एक-एक लोग शामिल थे।

21 जुलाई को INS ब्रह्मपुत्र पर भी आग लगी थी

कार्गो शिप में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ही इंडियन नेवी के वॉरशिप INS ब्रह्मपुत्र में भी आग लगने की घटना हुई थी। नेवी के हवाले से बताया गया कि मल्टी रोल फ्रिगेट ब्रह्मपुत्र में 21 जुलाई की शाम मेंटेनेंस के दौरान आग लगी थी। डॉकयार्ड में तैनात फायर फाइटर्स की मदद से शिप के क्रू ने 22 जुलाई की सुबह तक आग पर काबू पा लिया था।

आग की वजह से शिप का एक हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया है और शिप एक तरफ झुक गया था। इस हादसे में एक सेलर लापता हो गया, जिसकी बॉडी बुधवार(24 जुलाई) को मिली। नेवी ने घटना की इन्क्वायरी का आदेश दिया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
 11 March 2026
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों की सेवा नियमित करने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। पिछले दिनों यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों के…
 11 March 2026
पटना: बिहार की राजनीति में अक्सर 'परिवारवाद' के जरिए नेताओं के बेटों को सत्ता के शिखर पर बैठाने की परंपरा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत इस बार…
 11 March 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने 13 साल से कोमा में रह रहे 31 साल के युवक हरीश राणा…
 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
Advt.