महिलाएं थीं बातचीत में मशगूल, पाली में घर के बाहर खेल रहा मासूम गायब, दूसरे दिन भी नहीं सुराग

Updated on 04-12-2024 02:00 PM
पाली : राजस्थान के पाली से मासूम बच्चे के लापता होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को घर से बाहर खेलते हुए हुआ हुए मनन गायब हो गया था। अब बुधवार सुबह तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। जबकि शहर के सभी थानों की पुलिस मासूम की तलाश में जुटी है। घटना औद्योगिक थाना क्षेत्र में स्थित आनंद नगर इलाके की है।

घटना के वक्त मां थी मौजूद

मंगलवार दोपहर अपने घर के बाहर खेल रहा मनन पुत्र दिनेश सरगरा अचानक गायब हो गया। घटना के वक्त मनन के पिता मजदूरी पर गए हुए थे। जबकि मनन के घर के बाहर गली में खेलने के दौरान उसकी मां वहीं थी । गली की औरतों से बातचीत में मशगूल थी। मनन के गायब होने का पता उस वक्त चला जब उसकी मां ने गली में खेल रहे अपने बच्चे को देखा तो मनन वहां नहीं था। इसके बाद उसकी मां एवं पड़ोसियों ने अपने स्तर पर आस पास मनन को तलाश किया। सभी जगह ढूंढने के बाद भी जब वह कहीं नहीं मिला तो पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी

मामला जब पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने घर के आस पास सहित पूरे क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले खंगाले लेकिन संयोग से दोपहर को 10 से 15 मिनट तक बिजली गुल होने के कारण सीसीटीवी कैमरों से पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला पाया।

अभी तक पुलिस के हाथ खाली

घर के आसपास एवं थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी में भी मनन की कोई गतिविधि नजर नहीं आने से पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया। पाली सीओ सिटी देरावर सिंह सोढ़ा का कहना है कि मनन की तलाश के लिए औद्योगिक थाना क्षेत्र एसएचओ पाना चौधरी के साथ कोतवाल किशोर सिंह भाटी, टीपी नगरएसएचओ अनिता रानी समेत पुलिस टीमें देर रात तक तलाश में जुटी है। लेकिन अभी तक मासूम का कोई सुराग नहीं लगा है। मनन को ढूंढने के लिए विशेष टीमों का गठन भी किया गया है। जल्द मासूम को ढूंढ लिया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
 19 March 2026
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
 19 March 2026
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
 19 March 2026
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
 19 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
Advt.