महिलाओं ने उठाई आवाज-बलात्कारियों को हो फांसी

Updated on 20-08-2024 01:11 PM

भिलाई । कोलकाता में डॉक्टर के साथ दुष्कर्म व हत्या के विरोध में शहर की विभिन्न महिला संगठनों ने ग्लोब चौक सेंट्रल एवेन्यू पर प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने एकजुटता दिखाते हुए जमकर नारेबाजी की और आरोपी के खिलाफ फांसी की सजा की मांग की। मुख्य रूप से अल मदद एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी, नया सवेरा, महिला जागृति, बौद्ध समाज, बीबी फातिमा जोहरा कमेटी, बामसेफ (शैडो) भिलाई नगर, महिला सशक्तिकरण संघ जिला दुर्ग और महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन समिति भिलाई–दुर्ग की पदाधिकारियों व सदस्यों ने यहां प्रदर्शन किया।

इस दौरान महिलाओं ने कहा कि 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओÓ का नारा तो खूब सुनाई देता है लेकिन ये नारा तब तक सार्थक नहीं हो सकता जब तक बेटियों की सुरक्षा कर उनको बचाया नहीं जाएगा। महिलाओं ने कहा कि न सिर्फ कोलकाता बल्कि देश में कहीं भी बेटियों के साथ अमानवीय हरकतें हो रही हैं, इन सभी आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए, जिससे न्याय की मिसाल कायम हो।

इस दौरान अल मदद से अंजुम अली अध्यक्ष, सचिव कौसर खान, डॉ. अमरीन, डॉ. माहीन, आयशा सिद्दीकी, शिफा सिद्दीकी फार्मासिस्ट, शाहीन खान, कैसर इकबाल, रुबीना, फरहीन, आयशा आलम, जुल्फी, उज्मा, रिदा, शमीम अशरफी, रुखसाना, सुल्ताना, सायरा बानो,बीबी फातिमा ज़ोहरा मेटी से कौसर, नया सवेरा से मौसमी टंडन,बामसेफ (शैडो) भिलाई नगर से नादिया, बौद्ध संगठन से जयश्री बौद्ध, डा. सरोज बौद्ध,लीना वैद्य, पुनम ढोके,शालू दामले,ज्योत्स्ना मेश्राम, कुसुम गजभिए और उज्जवला लव्हाले सहित विभिन्न महिलाओं की भागीदारी रही।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
Advt.