महिला खिलाड़ी आज हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रही : मंत्री बघेल

Updated on 23-11-2024 01:40 PM

बेमेतरा। जिला मुख्यालय के स्वामी विवेकानंद स्टेडियम, कंतेली में शुक्रवार को  जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस आयोजन में अलग-अलग आयुवर्ग की बेमेतरा सहित जिले के चारों विकासखंड - साजा, नवागढ़ और बेरला की महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री  दयाल दास बघेल ने किया। उन्होंने 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर खेलों की शुरुआत की, वहीं रस्साकशी प्रतियोगिता का भी विधिवत शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक  दीपेश साहू और विधायक  ईश्वर साहू शामिल हुए। इसके अलावा पूर्व विधायक  अवधेश चंदेल, पार्षदगण ओमप्रकाश जोशी, राजेंद्र शर्मा और अन्य गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं खेलप्रेमी बड़ी संख्या में मौजूद थे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल की भावना को सराहा। इस मौक़े पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। 

मंत्री ने महिलाओं के योगदान की सराहना की

खाद्य मंत्री  दयाल दास बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं और यह शारीरिक तथा मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा, “महिला खिलाड़ी आज हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रही हैं। सरकार  की सोच है की ग्रामीण अंचल की बेटी,महिलाओं इस तरह की खेल प्रतियोगिता आयोजन कर उन्हें प्रोत्साहन देना है ताकि वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।” मंत्री ने   बघेल ने प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को को प्रमाणपत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। जो विजय नहीं उन सभी प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा जो खिलाड़ी  मैदान में उतर गया वह जीत गया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति बच्चों  व टीम को  25-25 हज़ार रुपये देने की प्रोत्साहन राशि देने घोषणा की। 

विधायक का संदेश : महिला सशक्तिकरण की ओर कदम

विधायक  दीपेश साहू ने कहा, “यह प्रतियोगिता महिला सशक्तिकरण का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। खेलों में महिलाओं की भागीदारी समाज में समानता और आत्मनिर्भरता के संदेश को मजबूत करती है।” विधायक  ईश्वर साहू ने भी अपने संबोधन में महिला खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से छुपी हुई प्रतिभाओं को सामने आने का मौका मिलता है। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

कलेक्टर ने साझा की प्रतियोगिता की जानकारी

कलेक्टर  रणबीर शर्मा ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि यह प्रतियोगिता राज्य शासन की महती योजना के तहत आयोजित की गई है। उन्होंने बताया कि पहले यह प्रतियोगिता विकासखंड स्तर पर आयोजित हुई, जहां उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला खिलाड़ी जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए आगे बढ़ीं। कलेक्टर ने महिला खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतिस्पर्धा करने और अपने कौशल को निखारने की सलाह दी। पुलिस अधीक्षक  रामकृष्ण साहू उपस्थित थे।

खेल भावना और उत्साह का माहौल

दौड़, रस्साकशी, खो-खो, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, फुटबॉल अन्य खेलों में खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया।इस आयोजन ने यह साबित कर दिया कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं है, बल्कि यह आपसी भाईचारे, अनुशासन और जीवन में सफलता की ओर प्रेरित करता है। कार्यक्रम के समापन पर दर्शकों और उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने महिला खिलाड़ियों की मेहनत और लगन को खूब सराहा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.