जैविक खाद से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर गौमाता समूह की महिलाएं

Updated on 16-11-2020 12:56 AM

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की सुराजी गांव योजना एवं गोधन न्याय योजना से ग्रामीणों विशेषकर गौठानों से जुड़ी महिला स्व-सहायता समूहों के जीवन में बदलाव रहा है। ग्रामीण महिलाओं ने गोबर को अपनी आर्थिक और सामाजिक स्थिति मजबूत करने का जरिया बना लिया है। कभी परिवार पर आश्रित रहने वाली गौमाता समूह की महिलाएं आज परिवार की धुरी बन गई हैं।

    विकासखण्ड मस्तूरी के ग्राम पंचायत वेद परसदा में निवासरत 13 महिलाओं के पास आजीविका को कोई जरिया नहीं था। सुराजी गांव योजना एवं गोधन न्याय योजना के शुरू होने से उन्हें उम्मीद की किरण नजर आई। अध्यक्ष रैतकुंवर मरावी के साथ मिलकर 12 महिलाओं ने एक समूह बनाया और उन्होंने आजीविका के लिए कुछ करने का निश्चय किया। कृषि विभाग एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों द्वारा जब उन्हें योजना संबंधी जानकारी दी गई तो उन्होंने जैविक खाद बनाने का निर्णय लिया। जैविक खाद बनाने के संबंध में कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा उन्हें प्रशिक्षित किया गया। समूह की अध्यक्ष श्रीमती रैतकुंवर मरावी ने बताया कि इस गौठान में जैविक खाद बनाने के लिए 5 टांके पूर्व से है एवं 10 टांके अभी मनरेगा से स्वीकृत किये गये हैं। हमने सुराजी योजना में 15 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाया जिसमें से 12 क्विंटल खाद वन विभाग को एवं 03 क्विंटल खाद अन्य लोगों को विक्रय किया है। उन्होंने बताया कि गोधन न्याय योजना के तहत् 05 क्विंटल से अधिक खाद तैयार कर लिया है एवं अब इसकी पैकेजिंग कर विक्रय किया जायेगा। समूह की महिलाओं ने कहा कि इस काम को करने से हमारी आर्थिक स्थिति बेहतर होते जा रही है। आने वाले दिनों में वर्मी खाद का हम वृहद पैमाने पर उत्पादन एवं विक्रय कर अपने मुनाफे को और बढ़ाने के लिए प्रयास करेंगे। गौमाता समूह की महिलाओं ने आत्म निर्भरता की दिशा में एक कदम और बढ़ाते हुए गोबर से ही रंग-बिरंगे दीये भी इस बार तैयार किये हैं। इन दीयो से इस दीवाली पर कई घर भी रोशन होंगे। समूह की महिलाओं ने गोबर से 1600 दीये तैयार किये हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 April 2025
जशपुरनगर। जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने शुक्रवार को जशपुर के पोड़ी में सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व…
 19 April 2025
सारंगढ़ । काँग्रेस पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर साहू धर्मशाला में कार्यकर्ता सम्मेलन और परिचय समारोह का आयोजन किया गया,…
 19 April 2025
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में चल रहे प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार-2025 के पहले चरण में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक लोगों से प्राप्त आवेदनों के निराकरण की कार्यवाही…
 19 April 2025
अम्बिकापुर। प्रदेश में “मोर दुआर साय सरकार“ महाअभियान पखवाड़ा चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लिए आवास प्लस 2.0 का सर्वे जारी है। इस अभियान का…
 19 April 2025
मोहला। छत्तीसगढ़ प्रदेश का नाम देशभर में एक और अवार्ड से सम्मानित होने पर गौरवान्वित हुआ है। जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को प्रधानमंत्री कृषि फसल बीमा योजना के अंतर्गत आल ओवर परफॉर्मेंस…
 19 April 2025
जशपुरनगर। मधेश्वर महादेव पहाड़ क्षेत्र एवं मयाली ईको पर्यटन क्षेत्र को विकसित करने के लिए कलेक्टर रोहित व्यास ने शुक्रवार को परियोजना निर्माण पर परिचर्चा हेतु बैठक आयोजित की। इस बैठक…
 19 April 2025
राजनांदगांव। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों के पहचान एवं सर्वेक्षण के लिए चलाए जा रहे मोर दुआर साय सरकार महाभियान के तहत जिला पंचायत सदस्य श्री गोपाल भूआर्य द्वारा…
 19 April 2025
राजनांदगांव । प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण के तहत जिला पंचायत सदस्य जागृति चुन्नी यदु द्वारा जनपद पंचायत डोंगरगांव के ग्राम पंचायत माथलडबरी में मंजूषा जोगीराम केंवट का…
 19 April 2025
भिलाई। रेणुका इन्टरटेनमेंट एवं आर के फिल्म के बेनर तले बनने वाली छत्तीसगढी कॉमेडी फिल्म जय-वीरू का शुभ मुहुर्त छॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता रियाज खान के कार्यालय 244 ढिल्लन काम्पलेक्स में…
Advt.