प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत की संकल्पना में महिलाओं की विशेष भूमिका : सांसद नाग

Updated on 18-09-2025 12:59 PM

उत्तर बस्तर कांकेर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान‘ का आज वर्चुअल शुभारम्भ किया गया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तत्वावधान में जिला स्तर पर इसका आगाज किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री भोजराज नाग तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में कांकेर विधानसभा के विधायक श्री आशाराम नेताम उपस्थित थे। 

इस अवसर पर सांसद श्री नाग ने उपस्थित मितानिनों को प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए संबोधित किया कि स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान से महिलाओं को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार और राज्य की साय सरकार की अधिकांश योजनाएं महिलाओं के कल्याण और सर्वांगीण विकास पर केन्द्रित हैं।

जिला पंचायत के सभाकक्ष में आज दोपहर को आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के प्रसारण के उपरांत मुख्य अतिथि की आसंदी से श्री नाग ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत को वर्ष 2047 तक विकसित भारत की संकल्पना की है, उसमें महिलाओं की विशेष और सकारात्मक भूमिका रहेगी। साथ ही प्रधानमंत्री की मंशानुसार स्वदेशी उत्पादों व बाजारों को प्राथमिकता देते हुए प्रोत्साहित करने की बात भी सांसद ने की। उन्होंने प्रधानमंत्री के बताए मार्ग पर चलकर भारत को विश्वगुरू के तौर पर स्थापित करने की भी अपील इस अवसर पर की। विशिष्ट अतिथि की आसंदी से विधायक श्री नेताम ने कहा कि गांवों में चौबीसों घण्टे प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं देने वाली मितानिन दीदियां वास्तव में वंदनीय हैं, क्योंकि वे अंतिम पंक्ति पर मौजूद अंतिम व्यक्ति तक सेवा बिना किसी भेदभाव के निष्पक्ष रूप से मुहैया करती हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्मदिन पर आदि सेवा पर्व का आयोजन किया जाना गौरव की बात है और विकसित भारत के सपने को साकार करने में भविष्य में दीदियों की बड़ी और महती भूमिका रहेगी। 

इसके पहले, कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने बताया कि राज्य शासन की विशेष पहल पर कांकेर जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने 27 चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की पदस्थापना की गई है। उन्होंने जिले में सिकलसेल्स उन्मूलन की दिशा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए टीकाकरण, संस्थागत प्रसव और प्रसव-पूर्व विभिन्न परीक्षण पर भी बेहतर कार्य करने की बात कही। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी, नगरपालिका कांकेर के अध्यक्ष श्री अरूण कौशिक और नागरिक श्री महेश जैन ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

इसके पहले प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज मध्यप्रदेश के धार से स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का आगाज किया, जो आगामी 20 अक्टूबर तक चलेगा। उन्होंने अपने उद्बोधन में नारी सशक्तिकरण और कल्याण के लिए केन्द्र सरकार द्वारा बनाई गई कार्ययोजना की संक्षिप्त जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि उक्त अभियान के तहत प्रसवोत्तर देखभाल जैसे प्रसव के बाद माताओं में उच्च जोखिम का पता लगाना और निवारण करना, परिवार नियोजन सेवाएं यथा गर्भनिरोधक साधनों का विकल्प, सभी प्रकार के टीकाकरण कार्यक्रम अंतर्गत बच्चों को 12 बीमारियों से बचाने के लिए 11 तरह के टीकों का प्रावधान किया गया है। इस अवसर पर राज्य हस्तशिल्प बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत, नगरपालिका कांकेर के उपाध्यक्ष श्री उत्तम यादव, जिला पंचायत के सी.ई.ओ. श्री हरेश मंडावी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.सी. ठाकुर सहित काफी संख्या में मितानिनें और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.