विष्णु के सुशासन में महिलाओं को मिल रहा सम्मानः विधायक अमर अग्रवाल

Updated on 24-12-2024 01:55 PM

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ शासन के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर जनादेश परब के तहत पूरे जिले में महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया।

महतारी वंदन योजना की महिला हितग्राहियों को सम्मलेन में सम्मानित किया गया। सभी विधानसभा क्षेत्र में ‘महतारी वंदन सम्मेलन’ का आयोजन विधानसभा क्षेत्र मुख्यालयों में किया गया।

बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में आज पं. देवकीनंदन दीक्षित सभागृह, विकासखण्ड कोटा के सांस्कृतिक भवन डी के पी शाला, स्वामी आत्मानंद स्कूल मस्तूरी, बेलतरा विधानसभा का कार्यक्रम ग्राम पंचायत लखराम एवं बिल्हा विधानसभा का कार्यक्रम रानी सती मंदिर प्रांगण में हुआ। बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर विधायक अमर अग्रवाल, बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में  धरमलाल कौशिक, बेलतरा में विधायक सुशांत शुक्ला, कोटा में प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, मस्तूरी में डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे। 

 विधायक अमर अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में महिलाओं के सशक्तिकरण की बात कही जिसके तारतम्य में राशन कार्ड में महिलाओं को मुख्यिा बनाना, स्व सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को रोजगार दिलाना एवं महतारी वंदन योजना जैसी सशक्त योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा, स्वावलंबन एवं आत्मनिर्भर बनाने की बात कही।

बिल्हा विधायक  धरमलाल कौशिक द्वारा छत्तीसगढ़ शासन पर विश्वास करने के लिए महिला हितग्राहियों एवं महतारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने महिलाओं से योजना का लाभ लेने और प्रदेश के विकास में अपना योगदान देने की अपील की। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने इस अवसर पर महिलाओं को संबोधित करते हुए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की गारंटीयों को मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पूरा किया जा रहा है। शासन की मंशा  है कि जब महिलाएं सशक्त होंगी तो परिवार सशक्त होगा और समाज सशक्त होगा।  सभी ने छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त बनाने शपथ दिलवाई गई।

माननीय मुख्यमंत्री द्वारा महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को प्रेषित ‘विष्णु की पाती’ नामक शुभकामना संदेश का वाचन किया गया। सम्मेलन में योजना अंतर्गत प्राप्त राशि को सकारात्मक व्यय यथा पोषण, शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर व्यय करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र, श्रीफल एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया। महतारी वंदन योजना का सकारात्मक सदुपयोग करने वाली महिलाओं से उनके अनुभव भी सुने गये। महिलाओं के बीच जैसे कुर्सी दौड़ सहित अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कार्यक्रम के अंत में महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाओं द्वारा माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के लिए ‘बहनों की पाती’ नामक स्नेह एवं धन्यवाद संदेश प्रेषित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने अपनी जुबानी योजना से आए बदलाव की जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, सखी वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्प लाईन नम्बर, सक्षम योजना सहित अन्या योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। 

बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार,  रामदेव कुमावत, जिला कार्यक्रम महिला बाल विकास विभाग सुरेश सिंह, जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलाएं कार्यक्रम में मौजूद थी। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.