देह व्यापार में संलिप्त महिला गिरफ्तार

Updated on 12-11-2025 02:24 PM

अंबिकापुर। अंबिकापुर के आकाशवाणी चौक क्षेत्र में पुलिस ने देह व्यापार के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह बाहर से लड़कियां बुलाकर ग्राहकों से सौदा कर कमीशन लेती थी। महिला के घर से पुलिस ने नकद दो हजार रुपए, डायरी और आपत्तिजनक सामान जब्त किया है। सूचना मिलने पर सीएसपी राहुल बंसल के नेतृत्व में पुलिस ने छापा मारा। एक युवक को ग्राहक बनाकर भेजा गया, जिस पर महिला ने सौदा किया और पुलिस ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। पूछताछ में महिला ने अपराध स्वीकार किया। उसके खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम 1956 की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने छत्तीसगढ़ की चार लड़कियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया और उन्हें सख्त चेतावनी दी। सीएसपी बंसल ने कहा कि ऐसे मामलों को पुलिस गंभीरता से ले रही है और अनैतिक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि लंबे समय से महिला के घर में संदिग्ध लोगों की आवाजाही से वे परेशान थे। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि अब इलाके में शांति और सुरक्षा का माहौल लौट आया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और अन्य सहयोगियों की तलाश की जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.