चेक रिपब्लिक में महिला को ​​​​​​​टहलते हुए मिला खजाना:12वीं सदी के चांदी के 2 हजार सिक्के मिले

Updated on 29-05-2024 01:21 PM

चेक रिपब्लिक के कुटना होरा शहर में टहलने निकली एक महिला को मिडिल एज का खजाना मिला है। अमेरिकी मीडिया फॉक्स न्यूज के मुताबिक इस महिला को साल 1085 से 1107 के बीच के 2 हजार 150 चांदी के सिक्के मिले हैं।

इन सिक्कों को प्राग में बनाया गया था। यहां से इन्हें बोहेमिया इम्पोर्ट किया गया होगा। चेक एकेडमी ऑफ साइंस के पुरातत्व विभाग ने बताया कि इन सिक्कों को चांदी के अलावा तांबा, सीसा और दूसरे बारीक मेटल को मिलाकर बनाया गया था।

पुरातत्वविद फिलिप वेलेम्स्की ने बताया कि जब देश में राजनीतिक अस्थिरता का माहौल था, तब इस खजाने को जमीन में गाढ़ दिया गया होगा। उस वक्त देश में प्रीमिसल राजवंश के सदस्यों के बीच प्राग की राजगद्दी को लेकर विवाद था। ऐसे में अक्सर जंग होती रहती थी।

सेरेमिक कंटेनर में छिपाए गए थे चांदी के सिक्के
ये सिक्के एक सिरेमिक कंटेनर में रखे गए थे जो समय के साथ नष्ट हो गया। हालांकि, एक्सपर्ट्स इस कंटेनर के निचले हिस्से की खोज करने में कामयाब रहे। पुरातत्वविद ​​​​वेलिम्स्की ने कहा है कि यह दशकों में एक बार होने वाली खोज है। 11वीं-12वीं सदी में मैन्युफैक्चर होने की वजह से इसकी कीमत अब कितनी होगी, इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सका है। लेकिन फिर भी यह लाखों की लौटरी जीतने जैसा है।

चेक रिपब्लिक के अधिकारियों ने इसे पिछले एक दशक की सबसे बड़ी खोज घोषित किया है। फिलहाल पुरातत्वविद इन सिक्कों पर रिसर्च कर रहे हैं। इसके तहत इनका एक्स-रे किया जाएगा, जिससे इसमें इस्तेमाल हुए मेटल्स के बारे में और जानकारी हासिल की जा सके। इन सिक्कों को अगले साल एक प्रदर्शनी में रखा जाएगा।

9वीं सदी में अस्तित्व में आया था प्रीमिसल राजवंश
प्रीमिसल राजवंश एक बोरेमियन राजपरिवार था। इन्होंने पोलैंड के अलावा प्राग के आसपास के क्षेत्र, हंगरी और ऑस्ट्रिया में राज किया था। यह राजवंश 9वीं सदी में अस्तित्व में आया था। धीरे-धीरे करके इस राजवंश ने पूरे बोहेमिया क्षेत्र पर कब्जा कर लिया था।

चेक रिपब्लिक में ही हुआ डॉलर का जन्म
चेक रिपब्लिक वही देश है, जहां के जैखीमोव शहर में 500 साल पहले 1520 में डॉलर का जन्म हुआ। हालांकि, यह करंसी यहां मान्य नहीं है। शहर के रॉयल मिंट हाउस म्यूजियम में इसकी नींव पड़ी थी। दुनिया के 31 देशों ने या तो इसे अपनी आधिकारिक करंसी घोषित की या फिर अपनी मुद्रा का नाम बदलकर डॉलर किया।

अमेरिकी डॉलर दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली करंसी है, जबकि चेक रिपब्लिक की मौजूदा करंसी कोरुना है। डॉलर का जन्मस्थान और ऐतिहासिक महत्व के कारण UNESCO ने जैखीमोव शहर को वर्ल्ड हेरिटेज साइट भी घोषित किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
 11 March 2026
शैलेंद्र पांडेय, तेहरान/नई दिल्‍ली: इसे डॉनल्ड ट्रंप की मासूमियत कह लीजिए या फिर नादानी कि उन्हें डिप्लोमेसी की मान्य भाषा नहीं आती। वह शब्दों को मर्यादा के कपड़े नहीं पहनाते, बस…
 11 March 2026
रियाद/अबू धाबी: होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की धमकियों के बीच खाड़ी में दो ऐसे पाइपलाइन हैं जिनसे दुनिया को तेल और गैस की सप्लाई हो सकती है। एक सऊदी अरब में…
 11 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी…
 11 March 2026
सियोल/वॉशिंगटन: ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को धीरे धीरे बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इनकी तैनाती मिडिल ईस्ट में की…
 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
Advt.