महाराष्ट्र में कार चला रही महिला खाई में गिरी : दोस्त से रील्स बनवा रही थी

Updated on 18-06-2024 01:22 PM

महाराष्ट्र में रील्स बनाने के चक्कर में एक महिला की 300 फीट नीचे खाई में गिरकर मौत हो गई। मामला औरंगाबाद जिले के सुलीभंजन का है। महिला की पहचान 23 साल की श्वेता दीपक सुरवासे के रूप में हुई है। खाई में गिरने से कुछ सेकेंड पहले का वीडियो भी सामने आया है।

श्वेता सोमवार (17 जून) की दोपहर करीब 2 बजे अपने 25 साल के दोस्त सूरज संजाउ मुले के साथ औरंगाबाद से सुलीभंजन हिल्स गई थी। वह सुलीभंजन में दत्त मंदिर के पास पहाड़ पर डाइविंग सीखते हुए रील्स बना रही थी। इसी दौरान गाड़ी रिवर्स करते समय यह हादसा हुआ।

वीडियो में देखा गया कि श्वेता ड्राइविंग सीट पर बैठकर कार चला रही थी। उसका दोस्त सूरज कार के बाहर से वीडियो शूट कर रहा था। इसी दौरान श्वेता कार रिवर्स करने लगी। तब खाई और कार के बीच महज 50 मीटर की दूरी थी। श्वेता ने कार रिवर्स करते समय ब्रेक लगाने की बजाय एक्सीलरेटर लगा दिया।

वीडियो शूट कर रहा उसका दोस्त उसे क्लच दबाने को कहता है। वह कार रोकने के लिए दौड़ता भी है, लेकिन तब तक गाड़ी तेजी से पीछे खाई में गिर जाती है। हादसे में श्वेता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद की तस्वीरों में झाड़ियों के बीच फंसी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई दी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
 11 March 2026
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों की सेवा नियमित करने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। पिछले दिनों यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों के…
 11 March 2026
पटना: बिहार की राजनीति में अक्सर 'परिवारवाद' के जरिए नेताओं के बेटों को सत्ता के शिखर पर बैठाने की परंपरा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत इस बार…
 11 March 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने 13 साल से कोमा में रह रहे 31 साल के युवक हरीश राणा…
 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
Advt.