इजरायली सैनिकों की वापसी, 5-7 साल का युद्धविराम... गाजा में जंग रोकने के लिए पेश हुआ नया प्रस्ताव, क्या मानेंगे नेतन्याहू
Updated on
22-04-2025 01:18 PM
यरुशलम: इजरायल और हमास के बीच युद्ध विराम वार्ता की मध्यस्थता कर रहे मिस्र और कतर के मध्यस्थों ने गाजा में शांति के लिए नया फॉर्मूला पेश किया है। बीबीसी ने वार्ता से परिचित एक फिलिस्तीनी अधिकारी के हवाले से यह जानकारी दी है। प्रस्ताव में गाजा में पांच से सात साल का युद्ध विराम, इजरायल की जेलों में बंद फिलिस्तीनी कैदियों के बदले सभी इजरायली बंधकों की रिहाई, युद्ध का औपचारिक अंत और गाजा से इजरायली सेना की पूरी तरह वापसी की बात कही गई है। प्रस्ताव पर चर्चा के लिए चरमपंथी संगठन हमास का प्रतिनिधिमंडल काहिरा पहुंचने वाला था।
एक महीने पहले टूट गया था युद्धविराम
इसके पहले इस साल की शुरुआत में इजरायल और हमास युद्धविराम पर सहमत हुए थे, जो बीते मार्च महीने में टूट गया था। इसके बाद इजरायल ने गाजा पर बमबारी फिर से शुरू कर दी थी। दोनों पक्षों ने इसे जारी रखने में विफलता के लिए एक दूसरे को दोषी ठहराया था। इजरायल ने मध्यस्थों की योजना पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। प्रस्ताव पर काहिरा में चर्चा होने वाली है, जिसमें हमास के राजनीतिक परिषद के प्रमुख मोहम्मद दरवेश और उसके मुख्य वार्ताकार खलील अल-हय्या करेंगे।
नेतन्याहू ने हमास को खत्म करने की खाई है कसम
इसके पहले हमास ने इजरायल के नवीनतम प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था, जिसमें छह सप्ताह के युद्धविराम के बदले में हमास से निरस्त्रीकरण की मांग शामिल थी। शनिवार को ही इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक वीडियो संदेश जारी किया था, जिसमें हमास के आगे सरेंडर नहीं करने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि हमास के नष्ट होने और सभी बंधकों के वापस लौटने से पहले इजरायल युद्ध समाप्त नहीं करेगा। नेतन्याहू ने हमास की शर्तों पर युद्धविराम को सरेंडर की तरह बताया था। वहीं, हमास ने मांग की है कि सभी बंधकों को रिहा किए जाने से पहले इजरायल युद्ध समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध हो।
गाजा का शासन छोड़ सकता है हमास
बीबीसी ने एक फिलिस्तीनी अधिकारी के हवाले से बताया है कि हमास ने गाजा के शासन को छोड़ने का संकेत दिया है और इसे राष्ट्रीय या क्षेत्रीय स्तर पर सहमत किसी भी फिलिस्तीनी इकाई को सौंपा जा सकता है। यह वेस्ट बैंक पर शासन करने वाले फिलिस्तीनी प्राधिकरण (PA) या एक नया गठित प्रशासनिक निकाय हो सकता है। हालांकि, नेतन्याहू ने गाजा के भविष्य के शासन में फिलिस्तीनी प्रशासन की किसी भी भूमिका से इनकार किया है।
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…