'समय निकलने से पहले बुद्धि...', सुनीता ने गोविंदा के मराठी एक्ट्रेस संग अफेयर पर तोड़ी चुप्पी, मांगा 5BHK का घर
Updated on
03-11-2025 02:14 PM
एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इस वक्त लाइमलाइट बटोर रही हैं। वह बीते दिनों तलाक की खबरों के कारण सुर्खियों में थीं। हालांकि कपल ने अफवाहों पर फुलस्टॉप लगाया था और बताया था कि वह साथ हैं और हमेशा रहेंगे। अब एक लेटेस्ट इंटरव्यू में सुनीता ने एक्टर के 30 साल की मराठी एक्ट्रेस के साथ कथित अफेयर के बारे में खुलकर बात की है, जिसके कारण उनके अलग होने की नौबत आ गई थी।
सुनीता आहूजा ने पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में सभी महिलाओं को कमाने और पतियों पर डिपेंड न होने की सलाह दी है। उन्होने बताया, 'मुझे वाकई अच्छा लग रहा है कि व्लॉगिंग के चार महीने के अंदर ही मुझे यूट्यूब का सिल्वर बटन मिल गया। एक महिला को अपने दम पर खड़ा होना चाहिए। अपना खुद का पैसा कमाने की खुशी ही अलग होती है। आपका पति पैसा देता है, लेकिन वह 10 बार मांगने के बाद एक बार देगा। आपकी अपनी कमाई आपकी अपनी है।'
सुनीता ने गोविंदा से मांगा बड़ा घर
सुनीता ने बताया कि वह गोविंदा से एक बड़ा घर मांगना चाहती हैं। वह अभी बेटे यश और बेटी टीना के साथ 4 बेडरूम वाले घर में रह रही हैं। एक्टर उनके साथ नहीं रहते हैं, 'ये घर हमारे लिए छोटा है। और मैं इस पॉडकास्ट के जरिए कहना चाहती हूं कि चीची मुझे 5BHK खरीदकर दो। वरना देख लेना तुम्हारे साथ क्या होता है।'
मराठी एक्ट्रेस के साथ गोविंदा का नाम जुड़ने पर सुनीता
इसके अलावा, सुनीता ने गोविंदा के अफेयर्स की खबरों पर भी रिएक्ट किया। उन्होंने बताया, ' मैंने कई बार मीडिया में कहा है कि मैंने भी ऐसा सुना है। लेकिन जब तक मैं उन्हें अपनी आंखों से देख नहीं लेती या रंगे हाथों पकड़ नहीं लेती, मैं कुछ भी नहीं कर सकती। मैंने सुना है कि कोई एक मराठी एक्ट्रेस हैं। लेकिन अभी ये सब करने की उम्र नहीं है। गोविंदा को अपनी बेटी और बेटे यश के करियर के बारे में सोचना चाहिए। लेकिन, मैंने भी अफवाहें सुनी हैं। और हजार बार बोला है कि जब तक मैं मुंह न खोलूं, आप लोग किसी चीज पर जाओ नहीं। और मैंने मीडिया को ये भी बोला है कि जब बोलूंगी, सच बोलूंगी। झूठ बोलती नहीं। और मैं बेधड़क बोलूंगी। मैं छिपाऊंगी नहीं। भले मेरा पति है। मीडिया को इन्वाइट करके बताऊंगी और पूछूंगी कि ये सही है या नहीं। गोविंदा के फैंस से भी पूछूंगी अगर गोविंदा ने ऐसा किया है तो क्या लगता है कि ये सही है या नहीं। बस टाइम निकलने से पहले इंसान को बुद्धि आ जाए।'
सारंगढ़ बिलाईगढ़। आंगनबाड़ी केंद्र कोतरी में पोषण पखवाड़ा 2026 का समापन कार्यक्रम विगत दिवस किया गया। इस अवसर पर ईसीसीई कार्यक्रम, पालक सम्मेलन, गोद भराई, अन्नप्राशन, न्योता भोज एवं आधार पंजीयन…
उत्तर बस्तर कांकेर। जिला बाल संरक्षण इकाई को प्राप्त सूचना के आधार पर ब्लॉक भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत तुएगहन, थाना कोरर क्षेत्र में प्रस्तावित बाल विवाह पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई…
दुर्ग, कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में आज जिले भर में ’विश्व मलेरिया दिवस’ के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।…
दुर्ग, आगामी नेशनल लोक अदालत को अधिकतम सफल एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के…
कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशन में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों की बैठक आयोजित की गई। अपर कलेक्टर ओंकार यादव ने सक्ती जिले के ग्राम सिंघीतरई…
गरियाबंद। जिले में जल शक्ति अभियान के अंतर्गत जल संचयन और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तरीय महाभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर बी.एस. उइके ने…
धमतरी। जिले के बीसीएस पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित दो दिवसीय “युवा फेस्ट-2026” के दूसरे दिन आज उत्साह, रचनात्मकता और युवा ऊर्जा का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य…
धमतरी। जिले में आयोजित युवा फेस्ट में विभिन्न महाविद्यालयों, संस्थाओं और विभागों द्वारा युवाओं को एक ही मंच पर ज्ञान, नवाचार और करियर संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने का सार्थक प्रयास किया…
भोपाल। लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पाक्सो) के मामलों के पीड़ित की आयु निर्धारित करने के लिए 10वीं कक्षा की मार्कशीट को ही अहम माना जाएगा। यह नहीं होने…