गुरु नानक जयंती पर 15 नवंबर को शेयर मार्केट खुलेगी या नहीं? इस साल कई दिन रहेगी छुट्टी, नोट कर लें तारीख

Updated on 13-11-2024 01:10 PM
नई दिल्ली: अगर आप शेयर मार्केट में निवेश करते हैं तो यह खबर जानना आपके लिए जरूरी है। 15 नवंबर को गुरु नानक जयंती है। इसे गुरुपर्व के नाम से भी जानते हैं। इस दिन भारत समेत दुनिया के कई देशों में गुरु नानक जयंती धूमधाम से मनाई जाती है। देश के कई राज्यों में सरकारी दफ्तर बंद रहे हैं। वहीं आपको पता होना चाहिए कि गुरु नानक जयंती पर शेयर मार्केट खुलेगी या बंद रहेगी।

शेयर मार्केट में कब छुट्टी रहती है, इसे लेकर BSE और NSE साल का कैलेंडर जारी करते हैं। शेयर मार्केट हर हफ्ते शनिवार और रविवार को बंद रहती है। इसके अलावा राष्ट्रीय अवकाश और विशेष मौके पर भी मार्केट को बंद रखा जाता है। इस समय मार्केट में किसी भी तरह का कोई कारोबार नहीं होता।

15 नवंबर को छुट्टी रहेगी या नहीं?


BSE और NSE की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक 15 नवंबर को गुरु नानक जयंती के मौके पर शेयर मार्केट में छुट्टी रहेगी। इस दिन किसी भी प्रकार की कोई ट्रेडिंग नहीं होगी।

ऐसे में देखा जाए तो इस हफ्ते शेयर मार्केट लगातार तीन दिन बंद रहेगी। शुक्रवार को गुरु नानक जयंती के मौके पर कोई कारोबार नहीं होगा। इसके बाद शनिवार और रविवार के चलते मार्केट बंद रहेगी।

इस साल दो छुट्टी और होंगी


शनिवार और रविवार के अलावा शेयर मार्केट इस साल कामकाजी दिनों में दो दिन और बंद रहेगी। शेयर मार्केट में 20 नवंबर और 25 दिसंबर को कोई कारोबार नहीं होगा।

20 नवंबर को महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव हैं। इस दिन पूरे महाराष्ट्र में वोट डाले जाएंगे। ऐसे में शेयर मार्केट पूरी तरह बंद रहेगी। BSE और NSE पर किसी भी तरह का कारोबार नहीं होगा। वहीं 25 दिसंबर को क्रिसमस के कारण शेयर मार्केट की छुट्टी रहेगी।


कैसी है शेयर मार्केट की स्थिति?


पिछले काफी समय से शेयर मार्केट में गिरावट जारी है। आज बुधवार को भी मार्केट में गिरावट आई। दोपहर 12 बजे तक सेंसेक्स में 460 अंकों से ज्यादा की गिरावट आ चुकी थी। वहीं निफ्टी भी 170 से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था।

इस गिरावट के साथ 78 हजार के करीब पहुंच गया है। पिछले एक महीने में सेंसेक्स में 4.50 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। एक महीने में निफ्टी में भी तगड़ी गिरावट आई है। यह 5.50 से ज्यादा गिर गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
 29 April 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
 29 April 2026
 देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
 29 April 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…
 28 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट का असर भारत में सिर्फ कच्चे तेल या गैस तक सीमित नहीं है। खाड़ी देशों से आने वाली खाद यानी उर्वरक पर भी इसका असर दिखाई…
Advt.