महीना बदलने पर रुकेगी शेयर मार्केट में गिरावट? आज Suven Pharma और J B Chemicals पर रखें नजर

Updated on 03-03-2025 02:52 PM
नई दिल्ली: घरेलू शेयर मार्केट में पिछले पांच महीने से लगातार गिरावट रही। साल 1996 के बाद यह पहला मौका है जब भारतीय बाजार में इतने लंबे समय से गिरावट आ रही है। इस दौरान सेंसेक्स 4,000 अंक से ज्यादा गिर चुका है और निवेशकों को 85 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो चुके हैं। फरवरी में ही उन्हें 40 लाख करोड़ रुपये की चपत लगी है।

फरवरी का आखिरी दिन सबसे बुरा


फरवरी के आखिरी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार ने लगभग पांच महीनों में अपना सबसे बुरा दिन देखा। बेंचमार्क BSE सेंसेक्स 1414.33 अंक या 1.90% गिरकर 73,198.10 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 50 इंडेक्स 420.35 अंक या 1.86% की गिरावट के साथ 22,124.70 पर बंद हुआ। अब नए महीने में सुधार की उम्मीद की जा रही है।

मंदी का माहौल?


जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च प्रमुख विनोद नायर का कहना है कि कमजोर वैश्विक संकेतों से प्रभावित होकर राष्ट्रीय बाजार में तेज गिरावट आई। मंदी का माहौल बना हुआ है। यह गिरावट मुख्य रूप से कनाडा और मेक्सिको से अमेरिकी आयात पर 25% टैरिफ लागू होने की आशंका से शुरू हुई। यह टैरिफ अगले हफ्ते से लागू होगा। साथ ही चीनी सामानों पर अतिरिक्त 10% टैरिफ भी लगाया जाएगा। तीसरी तिमाही में देश की GDP की रफ्तार 6.2% रही है। सोमवार को बाजार इस पर रिएक्ट कर सकता है।

उतार-चढ़ाव वाले शेयर


आज होम फर्स्ट फाइनेंस, क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन, सुवेन फार्मा, जे बी केमिकल्स, फाइव-स्टार बिजनस फाइनेंस, डीबी रियल्टी और एचईजी के शेयरों में तेजी रह सकती है। दूसरी ओर टीबीओ टेक, रेडिंगटन, बीएसई, ग्रेन्यूल्स इंडिया, सन फार्मा एडवांस्ड रिसर्च, सारेगामा इंडिया और FACT के शेयरों में बिकवाली का काफी दबाव रह सकता है।

(डिस्क्लेमर: इस विश्लेषण में दिए गए सुझाव व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, एनबीटी के नहीं। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि किसी भी निवेश का निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श कर लें। क्योंकि शेयर बाजार की परिस्थितियां तेजी से बदल सकती हैं।)

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.