जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर के फिर एक होंगे रास्ते? 13 साल बाद करण जौहर के शो 'द ट्रेटर्स' में साथ आएंगे नजर!
Updated on
28-05-2025 02:06 PM
जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर कभी टीवी के फेमस कपल थे। दोनों ने शादी की, पर इनका रिश्ता टूट गया। पर फैंस आज भी दोनों को साथ देखना चाहते हैं। बीते मंगलवार को फैंस तब हैरान हो गए, जब ऐसी खबरें सामने आईं कि दोनों तलाक के 13 साल बाद एक बार फिर साथ में नजर आने वाले हैं। वे करण जौहर के अपकमिंग रिएलिटो शो 'द ट्रेटर्स' में नजर आएंगे। पर क्या ये खबर सच है?
कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, करण सिंह ग्रोवर और Jennifer Winget दोनों ने 'द ट्रेटर्स' रियलिटी शो में पार्टिसिपेट करने के लिए अपनी सहमति दे दी है। ये शो इंटरनेशनल लेवल पर ड्रामा, झगड़े और कभी ना खत्म होने वाले विवाद के लिए जाना जाता है। आप इस शो को 12 जून से प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
कंटेस्टेंट्स की लिस्ट नहीं आई सामने
हालांकि, इस शो के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन अगर रिपोर्टों पर विश्वास किया जाए तो राज कुंद्रा, रफ्तार, अपूर्वा मुखीजा, मुनव्वर फारुकी, उर्फी जावेद, करण कुंद्रा, जैस्मीन भसीन और अन्य भी शो में भाग लेते नजर आएंगे।
2012 में हुई थी शादी
बता दें कि जेनिफर और करण का रिश्ता 2009 से है, जब उन्होंने पहली बार हॉस्पिटल ड्रामा 'दिल मिल गए' में स्क्रीन शेयर की थी। शो के सेट पर दोनों को प्यार हो गया और कुछ समय तक डेटिंग करने के बाद, उन्होंने 2012 में अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शादी कर ली। हालांकि, 2014 में एक चौंकाने वाली घोषणा में, उन्होंने बताया कि उन्होंने अलग होने का फैसला किया है। इस खबर से फैंस शॉक्ड थे। करण ने बाद में बिपाशा बसु से शादी कर ली, लेकिन जेनिफर ने अभी तक दोबारा शादी नहीं की है।
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…