'अनुपमा' में वापसी करेंगे गौरव खन्ना? रुपाली गांगुली नहीं हैं उनकी 'दोस्त' और सेट पर झगड़े पर किया ये खुलासा
Updated on
21-04-2025 02:09 PM
टीवी एक्टर गौरव खन्ना लगातार चर्चा में बने हुए हैं। वो बीते दिनों कुकिंग बेस्ड शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में नजर आ रहे थे। कई चुनौतियों को पार करते हुए उन्होंने ये शो जीता और ईनाम की राशि 20 लाख रुपये भी अपने नाम किए। अब ऐसी चर्चा हो रही है कि पांच महीने बाद वो 'अनुपमा' सीरियल में कमबैक कर सकते हैं। साथ ही रुपाली गांगुली को उन्होंने दोस्त कहने से भी इनकार किया है और इसके पीछे की वजह का भी खुलासा किया है।
टीवी एक्टर Gaurav Khanna ने 'अनुपमा' सीरियल में अनुज कपाड़िया का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीता था। साल 2024 में शो के लीप के ऐलान के बाद उन्होंने सीरियल को छोड़ दिया था। हालांकि, पांच महीने बाद गौरव ने वापसी के हंट दिए हैं। उन्होंने कहा कि अनुज उनके लिए 'अल्पविराम है, पूर्ण विरा नहीं।'
'जब मिहिर जिंदा हो सकता है...'
गौरव खन्ना ने पिंकविला को बताया, 'राजन (शाही) ने अभी किरदार को नहीं मारा है, बस उस कहानी में जगह नहीं है। लेकिन ये इंडियन टीवी है, जब मिहिर (क्योंकि सास भी कभी बहू थी का किरदार) जिंदा हो सकता है, ऐसे बहुत सारे उदाहरण हैं। लेकिन उसका ये मतलब नहीं में वापस आ रहा हूं, लेकिन कभी मत मत कहना! यह एक है अल्पविराम, लेकिन पंक्ति आगे बढ़ गई है।'
एक जैसे हैं अनुज और गौरव
गौरव ने आगे कहा, 'ये मेरे सबसे पसंदीदा किरदारों में से एक है, लेकिन हर शो का अपना एक स्वरूप होता है। अभी उनके शो का स्वरूप अलग है।' गौरव ने बताया कि जब राजन शाही ने उन्हें अनुज का किरदार सुनाया तो उन्हें हां कहने में सिर्फ पांच मिनट लगे। उन्होंने कहा कि असल जिंदगी में वह और अनुज काफी हद तक एक जैसे हैं।
एक जैसे हैं अनुज और गौरव
गौरव ने आगे कहा, 'ये मेरे सबसे पसंदीदा किरदारों में से एक है, लेकिन हर शो का अपना एक स्वरूप होता है। अभी उनके शो का स्वरूप अलग है।' गौरव ने बताया कि जब राजन शाही ने उन्हें अनुज का किरदार सुनाया तो उन्हें हां कहने में सिर्फ पांच मिनट लगे। उन्होंने कहा कि असल जिंदगी में वह और अनुज काफी हद तक एक जैसे हैं।
रुपाली नहीं हैं गौरव की दोस्त!
दूसरी तरफ गौरव ने सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में रुपाली गांगुली को अपना 'दोस्त' नहीं बताने की वजह का खुलासा किया। उन्होंने एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए कहा कि वो शानदार को-एक्ट्रेस हैं। उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला है। उन्होंने कहा, 'मैं उनको फ्रेंड नहीं बोलूंगा। वो बेहतरीन इंसान हैं और मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। फ्रेंड क्या होता है कि मैं कभी भी फोन करूं कि ये है, वो है... मैं किसी के साथ ऐसे रिश्ते में नहीं हूं। चाहे वो रुपाली हों या सुधांशु। रही बात विवाद की तो सीन को लेकर हर कोई अपने विचार के साथ आता है। वो एक सीनियर एक्ट्रेस हैं। शो उनके कंधों पर सवार है। वो पोस्टर पर चेहरा हैं। वो अनुपमा हैं। इसलिए अगर मैं कल बोलूं कि मेरे हिसाब से सीन हो तो मैं गलत कर रहा हूं। और मैंने ऐसा कभी नहीं किया।'
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…