'बिग बॉस 18' के सबसे महंगे कंटेस्टेंट होंगे धीरज धूपर? सलमान के शो में लाने के लिए मेकर्स दे रहे इतने करोड़!

Updated on 13-09-2024 06:13 PM
खबर है कि पॉपुलर टीवी स्टार धीरज धूपर 'बिग बॉस 18' में बतौर कंटेस्टेंट शामिल होंगे। उन्हें इस सीजन का सबसे महंगा कंटेस्टेंट बताया जा रहा है। 'बिग बॉस 18' शुरू होने में कुछ ही हफ्ते बाकी हैं और अब सिलेब्रिटी कंटेस्टेंट्स के नाम भी बाहर आने लगे हैं। फैंस भी यह जानने को बेताब हैं कि आखिर इस बार कौन सलमान खान के शो का हिस्सा बनेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार टीवी के कई पॉपुलर चेहरे 'बिग बॉस 18' में नजर आ सकते हैं।

'न्यूज18' की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सोर्स ने बताया कि मेकर्स ने हाल ही Dheeraj Dhoopar को शो के लिए अप्रोच किया। उनसे बातचीत चल रही है। वह 'बिग बॉस 18' का हिस्सा बनने के लिए एक्साइटेड हैं। बहुत संभव है कि उनका नाम एकदम फाइनल हो जाएगा।

सर कोई काम दे दो... राजेश खन्ना से काम मांगने जाते अक्षय कुमार तो मिलता था ये जवाब, फिर बन गए दामाद

धीरज धूपर 'बिग बॉस 18' में जाने के लिए एक्साइटेड, इतनी होगी फीस


सोर्स ने बताया कि धीरज धूपर को पहले भी कई और सीजन के लिए अप्रोच किया गया था, पर इस बार वह 'बिग बॉस 18' में आने के इच्छुक हैं। अब बस पैसों को लेकर बात चल रही है। बताया जा रहा है कि धीरज धूपर को 'बिग बॉस 18' में साइन करने के लिए मेकर्स उन्हें 4-5 करोड़ रुपये दे रहे हैं। अगर यह डील फाइनल हो जाती है तो धीरज धूपर 'बिग बॉस 18' के सबसे महंगे कंटेस्टेंट बन जाएंगे। पर अभी तक ऑफिशियली कुछ भी आउट नहीं है।

5 अक्टूबर से शुरू 'बिग बॉस 18'


'बिग बॉस 18' 5 अक्टूबर से शुरू होगा, जिसे सलमान होस्ट करेंगे। इस बार जिन सेलेब्स को मेकर्स ने अप्रोच किया है, वो हैं- सुरभि ज्योति, कनिका मान, सोमी अली, समीरा रेड्डी, अर्जुन बिजलानी, जान खान, मीरा देओस्थले, शहीर शेख, दीपिका आर्य, अंजलि आनंद, और मानसी श्रीवास्तव। हाल ही 'स्त्री 2' के सरकटा यानी सुनील कुमार ने भी बताया था कि उन्हें 'बिग बॉस 18' के लिए अप्रोच किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.